- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Wish Of Keshav Prasad Maurya Will Be Fulfilled In Cabinet Expansion Of Yogi Adityanath Government
UP Cabinet Expansion: योगी के कैबिनेट विस्तार में पूरी होगी केशव की ख्वाहिश, जिसके लिए हुई थी सीएम से तनातनी मिलेगा वो मंत्रालय!
विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए योगी सरकार दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ख्वाहिश भी पूरी होने वाली है!
- Written By: अभिषेक सिंह

केशव प्रसाद मौर्य (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: यूपी में योगी सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए योगी सरकार दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। साथ ही चर्चा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ख्वाहिश भी पूरी होने वाली है!
सूत्रों की मानें तो इस मंत्रिमंडल विस्तार में मिल्कीपुर के चंद्रभान पासवान और मुरादाबाद के रामवीर सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मंत्रिमंडल विस्तार फरवरी के आखिरी हफ्ते में हो सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा ने 98 में से 70 जिलों में जिला अध्यक्षों के नाम फाइनल कर दिए हैं।
आलाकमान के निर्देश पर तावड़े ने शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक रविवार तक हरी झंडी मिलने के बाद सूची जारी की जा सकती है। संगठन के चुनाव के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महिला आरक्षण पर Priyanka Chaturvedi ने खोली पोल, ‘33% तो दूर, BJP राज्यों में 10% का आंकड़ा भी मुश्किल’
पवन खेड़ा ने खटखटाया गुवाहाटी हाईकोर्ट का दरवाजा, असम पुलिस की FIR ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें पूरा मामला
BJP Protest In Bhopal: ‘महिला विरोधी है कांग्रेस…’, प्रियंका-राहुल पर जमकर गरजे CM मोहन यादव; दिया बड़ा बयान
मुंबई भाजपा में ‘फंड पक्षपात’ पर घमासान! अमित साटम ने लिखी चिट्ठी, ‘सभी पार्षदों को मिले समान पैसा’
तावड़े ने इन नेताओं से की चर्चा
तावड़े ने शुक्रवार को संगठन विस्तार और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से चर्चा की।
जिसके लिए दिल था बेकरार..!
बीजेपी में मौजूद सूत्रों के मुताबिक इस कैबिनेट विस्तार में केशव प्रसाद मौर्य को उनका पुराना पोर्टफोलियो वापस दिया जा सकता है। 2017 से 2022 तक केशव यानी सीएम योगी के पहले कार्यकाल में लोक निर्माण विभाग केशव प्रसाद मौर्य के पास था। लेकिन 2022 चुनाव के बाद दूसरे कार्यकाल में यह विभाग जितिन प्रसाद के पास चला गया।
क्या है केशव की ख़्वाहिश?
योगी 2.0 की कैबिनेट में केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम के पद के साथ ग्राम विकास एवं समग्र विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का प्रभार दे दिया गया था। 2024 लोकसभा चुनाव में जितिन प्रसाद सांसद बन गए। उन्हें केन्द्रीय मंत्रालय में जगह मिल गई और यह विभाग खाली हो गया। तब से केशव प्रसाद मौर्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ख्वाहिश पाले हुए हैं। जो कि फिलहाल सीएम योगी के पास है।
यूपी से जुड़ी अन्य दिलचस्प ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, अब यह कहा जा रहा कि केशव की ख्वाहिश पूरी होने वाली है। पिछले साल जुलाई में केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी के बीच तना-तनी भी सामने आई थी। जिसके बाद एक-एक कर दोनों नेताओं को आलाकमान ने दिल्ली तलब भी किया था। इस तनानतनी के नेपथ्य में सियासी पंडितों के एक धड़े ने सीएम की कुर्सी को वजह बताया तो दूसरे ने पीडब्ल्यू डी विभाग को कलह का कारण करार दिया था।
Wish of keshav prasad maurya will be fulfilled in cabinet expansion of yogi adityanath government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला आरक्षण पर Priyanka Chaturvedi ने खोली पोल, ‘33% तो दूर, BJP राज्यों में 10% का आंकड़ा भी मुश्किल’
Apr 20, 2026 | 05:12 PMजेल में ही रहेंगे आजम खान और अब्दुल्ला, पैन कार्ड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज हुई सजा के खिलाफ अपील
Apr 20, 2026 | 05:10 PM‘इंसानी जान अनमोल है, रोबोट का…’, जंग के मैदान में उतरी यूक्रेन की ‘रोबोटिक सेना’, किया कई ठिकानों पर कब्जा
Apr 20, 2026 | 05:03 PMगड़चिरोली में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, अस्पतालों में बनाए गए ‘हीट स्ट्रोक कक्ष’
Apr 20, 2026 | 05:01 PMप्रीति जिंटा से गले मिलकर खुशी से झूम उठे अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी के सामने मनाया जश्न, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 20, 2026 | 04:58 PMSomvar Vrat Rules: सोमवार व्रत के क्या हैं लाभ? इस दिन किन बातों की है मनाही? जानिए सबकुछ
Apr 20, 2026 | 04:49 PMनासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर कोर्ट में हुई सुनवाई, जानें वकील ने क्या कहा
Apr 20, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM













