-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- What Will Be The Strategy Of Bjp In Up Assembly By Elections
बीजेपी के मंथन में निकला ‘हार’ का हलाहल? अब यूपी विधानसभा उपचुनाव में क्या होगी रणनीति?
- Written By: अभिषेक सिंह
अब बीजेपी के पास फिर से लोकसभा चुनाव में अपनी कम हुई साख को यूपी में विधानसभा उपचुनाव के जरिए वापस पाने का मौका है। जिसके लिए मंथन शुरू हो चुका है। इन चुनावों में पार्टी से किसी तरह की चूक न हो इसके लिए वह नए सिरे से रणनीति तैयार कर रही है। जिससे वह सपा के पीडीए को टक्कर दे सके।

यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने बनाई रणनीति (कॉन्सेप्ट फोटो)
लखनऊ: सियासत की चर्चा चल रही हो और उसमें उत्तर प्रदेश का जिक्र न आए ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। वहीं, जब बात यूपी की ही राजनीति से जुड़ी हो तो आप समझ सकते हैं माहौल क्या होगा। उत्तर प्रदेश में इस समय उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। सत्ता-विपक्ष दोनों ही खेमों में रणीनीतियां बनाई जा रही हैं। ख़ासकर बीजेपी इस बार ज्यादा सतर्क नज़र आ रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजापा को सबसे करारा झटका उत्तर प्रदेश में ही लगा। 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को देश के सबसे बड़े सियासी सूबे यानी उत्तर प्रदेश से सबसे बड़ी बढ़त मिली थी। इन चुनावों में बीजेपी ने प्रदेश में 80 में 71 सीटें हासिल की थी। 2019 में उसे 9 सीटों का नुकसान हुआ लेकिन फिर भी वह 62 सीटें जीतने में कामयाब रही। लेकिन इस चुनाव में उसे यहीं पर सबड़े तगड़ा नुकसान हुआ, और वह महज 33 सीटें ही हासिल कर सकी।
खिसकती साख को वापस पाने के लिए मंथन
अब एक बार बीजेपी के पास फिर से लोकसभा चुनाव में अपनी कम हुई साख को यूपी में विधानसभा उपचुनाव के जरिए वापस पाने का मौका है। जिसके लिए मंथन शुरू हो चुका है। इन चुनावों में पार्टी से किसी तरह की चूक न हो इसके लिए वह नए सिरे से रणनीति तैयार कर रही है। जिससे वह सपा के पीडीए को टक्कर दे सके।
सम्बंधित ख़बरें
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
यूपी पहुंचे थे बीजेपी के संगठन महामंत्री
विधानसभा उपचुनाव की रणनीति बनाने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बीते कल यूपी पहुंचे। यहां उन्होंने हार की वजहों के समझने की कोशिश की। सूत्रों की मानें तो इस दौरान पता चला है कि लोकसभा चुनाव में सपा के संविधान बचाओ नरेटिव से ज्यादा बीजेपी को आपसी मनमुटाव और बड़े नेताओं का जमीनी कार्यकर्ताओं से समन्वय न हो पाने ने पहुंचाया है।
लोकसभा चुनाव में क्यों हुआ नुकसान
इस मीटिंग में यह बात निकलकर भी सामने आई कि पार्टी ने कई जगह पर तीसरी बार एक ही चेहरे पर दांव लगाया जिसके चलते उसे नुकसान उठाना पड़ा। कहा जा रहा है कि तीसरी बार टिकट पाने कई नेता ऐसे थे जो पिछले दो कार्यकालों में जीत दर्ज करने के बाद शहर में अपने आवास या दिल्ली तक ही सीमित रह गए इसके अलावा क्षेत्र में दिखाई नहीं दिए। इसका ख़ामियाजा भी भाजपा को भुगतना पड़ा है।
मजबूती से लड़ना है उपचुनाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएल संतोष ने मंथन में निकले इस हलाहल को पी जाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने जो ग़लतियां की उससे सबक लेकर आगे आने वाले विधानसभा उपचुनाव पर ध्यान केन्द्रित करना है। जिससे पार्टी की ख़िसकती हुई जमीन बचाई जा सके। अब देखना अहम होगा कि बीएल संतोष इस मीटिंग का दिल्ली में क्या फीडबैक देते हैं और वहां से क्या कुछ संदेश कार्यकर्ताओं को दिया जाता है।
What will be the strategy of bjp in up assembly by elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
Jul 26, 2026 | 08:07 AMमहाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट
Jul 26, 2026 | 08:07 AMKargil Vijay Diwas: ऑपरेशन बद्री से ऑपरेशन विजय तक, जब पाकिस्तान के हर छल पर भारी पड़ा भारतीय वीरों का पराक्रम
Jul 26, 2026 | 08:03 AMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
Jul 26, 2026 | 08:01 AMKark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Jul 26, 2026 | 07:58 AMBrazil Election: ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम
Jul 26, 2026 | 07:56 AMभारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
Jul 26, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














