Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोर्ट पहुंचा वायरल ब्वॉय अभिनव अरोड़ा का परिवार, इन यूट्यूबर्स के लिए बजी खतरे की घंटी!

हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि बटोरने वाले अभिनव अरोड़ा के घरवालों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में अभिनव अरोड़ा के तमाम वीडियो वायरल किए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 28, 2024 | 08:17 PM

अभिनव अरोड़ा (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मथुरा: हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि बटोरने वाले अभिनव अरोड़ा के घरवालों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में अभिनव अरोड़ा के तमाम वीडियो वायरल किए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया है। ताजा मामला जगद्गुरु रामभद्राचार्य के मंच से जुड़ा हुआ है।

बीते दिनों जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सोशल मीडिया के मशहूर बाल संत अभिनव अरोड़ा को मंच से फटकार लगाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभिनव और उनके परिवार को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आज अभिनव अरोड़ा का परिवार मथुरा कोर्ट पहुंचा और 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

क्या कोर्ट पहुंचे अभिनव

इस मामले में अभिनव अरोड़ा ने कहा कि 19 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए मैं कोर्ट पहुंचा हूं। मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामभद्राचार्य महाराज जी भी हैं। लेकिन इस वीडियो के जरिए कुछ यूट्यूबर्स मेरी भक्ति पर सवाल उठा रहे हैं। जब मेरी भक्ति की बात आई तो मैं कोर्ट पहुंचा हूं।

यह भी पढ़ें:- दीपोत्सव 2024: पूरी दुनिया देखेगी दिव्य अयोध्या की भव्यता, दीपोत्सव का होगा लाइव टेलीकास्ट

अभिनव के वकील आजाद ने बताया कि बच्चे की मां की तरफ से मथुरा कोर्ट में अर्जी दी गई है, जिसमें 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की गई है। जब पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अभिनव और उसका परिवार परेशान होकर मथुरा कोर्ट की सड़क पर पहुंच गया। आज की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 6 नवंबर तय की है। साथ ही मथुरा पुलिस से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट भी मांगी है।

रामभद्राचार्य के मंच पर क्या हुआ था?

अभिनव के परिजनों के मुताबिक उन्हें और उनके बेटे को बदनाम किया जा रहा है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साजिश के तहत सोशल मीडिया पर एजेंडा चलाया जा रहा है। बेटे की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो एक कार्यक्रम का है। वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य अभिनव को डांटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव स्टेज पर खड़े होकर ताली बजाकर डांस कर रहे हैं। इसी बीच रामभद्राचार्य कहते हैं कि उसे नीचे उतारो, मेरी अपनी मर्यादा है।

यह भी पढ़ें:- महाकुंभ 2025: फसाड लाइट्स से जगमगाएंगे संगम नगरी के पौराणिक मंदिर, महाकुंभ की भव्यता में लगेंगे चार चांद

अभिनव अरोड़ा के वकील के मुताबिक जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी एक बार जांच होनी चाहिए थी। जो यूट्यूबर अभिनव के खिलाफ वीडियो बना रहे हैं, उन्हें अभिनव का पक्ष जानना चाहिए था। एकतरफा एजेंडा फैलाया जा रहा है, जिससे बच्चे की छवि खराब हो रही है। बच्चा अभी पढ़ाई कर रहा है। उनके पिता का नाम तरुण अरोड़ा है। उनका परिवार मथुरा के कृष्णा नगर में रहता है।

Viral boy abhinav arora family reaches court because trolling by youtubers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 08:17 PM

Topics:  

  • Mathura

सम्बंधित ख़बरें

1

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर सजा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा-वृंदावन में जन्मोत्सव का अनोखा नजारा

2

जन्माष्टमी पर मथुरा घूमने का है प्लान, बिना परेशानी के ऐसे लें कृष्ण भक्ति का आनंद

3

भारत के इन राज्यों में कृष्ण जन्माष्टमी पर होता है मनमोहक नजारा, तस्वीरों से जानिए परंपरा

4

आप क्यों चाहते हैं सारा फंड आपकी पॉकेट में जाए? बांके बिहारी प्रबंधन कमेटी से SC के तीखे सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.