एक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Krishna Janmabhoomi Mathura: महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा बयान देते हुए जन्माष्टमी से पहले कारसेवा का आह्वान किया। उनके बयान के बाद विवाद एक बार फिर चर्चा में है।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सच्चिदानंद महाराज (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Krishna Janmabhoomi Dispute: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति को लेकर दिए गया बयान के बाद वृंदावन श्री चित्र गुप्त पीठाधीश्वर महा मंडलेश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बड़ा बयान जारी कर हलचल मचा दी है।
स्वामी सच्चिदानंद ने दोहराया कार सेवक साध्वी का बयान
स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बयान जारी करते हुए कहा कि भगवान श्री राम जन्म भूमि आंदोलन के दौरान कार सेवक साध्वी रितम्भरा ने जो आवाहन किया था, उसको आज हम दुहरायाते हुए आवाहन कर रहे हैं। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि एक धक्का और दो, ये गुम्बद भी तोड़ दो। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अयोध्या श्री राम मंदिर के बाद अब भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर मुक्ति के लिए आवाहन किया है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, चालक फरार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
श्रीकृष्ण को पति मानने वाली महिला ने जलसमाधि का किया प्रयास, ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त करने की उठाई मांग
धूमधाम से मनाया गया श्री राधा दामोदर मंदिर का जलयात्रा महोत्सव, सप्त पवित्र नदियों के जल से हुआ महाअभिषेक
विवादित गुम्बद तोड़क जन्म भूमि मंदिर को मुक्त कराने की मांग
स्वामी सच्चिदानंद ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व से पहले मंदिर के पास बनी विवादित गुम्बद तोड़कर भगवान के जन्म भूमि मंदिर को मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने सनातनियों से इस नेक काम के लिए एक और कार सेवा करने का आवाहन करते हुए कहा कि इस कार्य में सबसे पहला हथौड़ा सच्चिदानंद महाराज देंगे।
बता दें कि कृष्ण जन्मभूमि विवाद उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित 13.37 एकड़ भूमि के स्वामित्व व धार्मिक ढांचे से जुड़ा कानूनी मामला है। यह विवाद भगवान कृष्ण के जन्मस्थान और उससे सटी हुई शाही ईदगाह मस्जिद के बीच उनके हिस्से को लेकर है।
