Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वृंदावन में हाई वोल्टेज ड्रामा: बांके बिहारी मंदिर में केक ले जाने पर मीरा राठौर और पुलिस में बहस, जानिए मामला

Mathura Vrindavan Latest News: मथुरा के वृंदावन में अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ दायर परिवाद के संदर्भ में हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर 5 किलो का केक लेकर बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं।

  • Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 04, 2026 | 12:31 PM

वृंदावन में हाई वोल्टेज ड्रामा (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mathura Banke Bihari Temple Controversy: मथुरा के वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर होने के बाद शनिवार को हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर खुशी जाहिर करते हुए 5 किलो का केक लेकर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं। हालांकि मंदिर परिसर में उन्हें केक ले जाने की अनुमति नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया। जिसके बाद भड़की मीरा राठौर और पुलिस से मौके पर काफी देर तक बहस होती रही।

दिसंबर 2025 में अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ दायर परिवाद

जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2025 में अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ उनके एक बयान को लेकर थुरा की अदालत में परिवाद दायर किया गया था। उनके इस बयान में 25 वर्ष की लड़कियों को लेकर गलत टिप्पणी किए जाने का आरोप लगया गया था। उसी परिवाद को मीरा राठौर ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान बताते हुए बांके बिहारी मंदिर में 5 किलो का केक चढ़ाने का कार्यक्रम घोषित किया था।

शाम करीब 5 बजे बृजवासी भोजनालय से प्रारंभ की थी यात्रा

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे विद्यापीठ चौराहा स्थित बृजवासी भोजनालय से यात्रा प्रारंभ की गई। मीरा राठौर के वृंदावन मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जब वह केक लेकर मंदिर की ओर बढ़ीं तब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मंदिर के नियमों का हवाला देते हुए केक के साथ प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी।

सम्बंधित ख़बरें

एक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल

मथुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, चालक फरार

77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र

श्रीकृष्ण को पति मानने वाली महिला ने जलसमाधि का किया प्रयास, ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट से मदरसा संचालकों को बड़ा झटका, एटीएस जांच पर रोक से इनकार; 4000 संस्थानों की जांच का रास्ता साफ

प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

मंदिर में केक के साथ प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलने पर मीरा राठौर हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीतू ठाकुर व निशा ठाकुर ने प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर के नियम सभी के लिए समान हैं तो हाल ही में बरेली के महापौर ने भी मंदिर परिसर में जन्मदिन के अवसर पर केक काटे थे तब उस दौरान घटना पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

मीरा राठौर ने कहा कि यदि उस अवसर पर कोई आपत्ति नहीं उठाई गई तो फिर आज उनके कार्यक्रम को क्यों रोका गया। उन्होंने यह भी कहा कि वे जो केक लेकर आई थीं वह भगवान लड्डू गोपाल के लिए माखन-मिश्री से तैयार की गई थी जो विशेष रूप से लड्डू गोपाल का भोग था।

High voltage drama mathura vrindavan argument meera rathore police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 12:31 PM

Topics:  

  • Mathura
  • Vrindavan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.