Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर 9 अगस्त को कार सेवा का ऐलान, संतों ने शुरू किया संपर्क अभियान

Shri Krishna Janmabhoomi Dispute: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर संतों ने 9 अगस्त को कार सेवा का ऐलान किया है। स्वामी सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में संपर्क अभियान शुरू किया गया है।

  • Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 04, 2026 | 04:00 PM

स्वामी सच्चिदानंद महाराज (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Kar Seva For Shri Krishna Janmabhoomi Dispute:श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के पास विवादित ढांचे को लेकर संत समाज ने एक बार फिर आंदोलन का तेज कर दिया है। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के लिए संतो द्वारा 9 अगस्त को कार सेवा करने की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही कार सेवा के लिए देशभर के सनातन धर्मावलंबियों से संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए संत समाज एकजुट होने की अपील

इस दौरान स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए सभी संत समाज एकजुट होकर आगे बढ़ रहे है। महाराज ने बताया कि 9 अगस्त को प्रस्तावित कार सेवा में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है जिसके तहत यह अभियान यात्रा दिल्ली के इंद्रप्रस्थ से प्रारंभ होकर मथुरा पहुंचेगी।

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए मथुरा स्थित निर्मोही अखाड़े में संतों के साथ एक बैठक भी आयोजित की। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिसमें निर्मोही अखाड़े के संतों ने भी कार सेवा के प्रस्ताव का पूरजोर समर्थन किया।

सम्बंधित ख़बरें

वृंदावन में हाई वोल्टेज ड्रामा: बांके बिहारी मंदिर में केक ले जाने पर मीरा राठौर और पुलिस में बहस, जानिए मामला

एक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल

मथुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, चालक फरार

77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र

सनातन धर्मावलंबियों को आगे आना का आवाहन

बैठक में निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता संत सीताराम दास महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े इस अभियान के लिए सभी सनातन धर्मावलंबियों को आगे आना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी कार सेवा में शामिल होने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से अखिलेश का विशेष जुड़ाव रहा है, इसलिए उन्हें भी इस अभियान में शामिल होकर सहयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री भाग्यश्री, दशाश्वमेध घाट की दिव्यता देख हुईं भाव-विभोर

देशभर में चलेगा जनसंपर्क अभियान

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि आगामी दिनों में देशभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए लोगों को कार सेवा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और सनातन धर्मावलंबी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर से जुड़ा मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में कार सेवा की घोषणा के बाद जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाए जाने की संभावना है।

Saints announce august 9 kar seva shri krishna janmabhoomi launch campaign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 04:00 PM

Topics:  

  • Lord Krishna
  • Mathura
  • Vrindavan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.