Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रयागराज में ताजिये के रास्ते पर बवाल: पुलिस पर पथराव, महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

Prayagraj Muharram Clash: प्रयागराज के आनापुर गांव में ताजिये के रास्ते को लेकर विवाद हिंसक हो गया। पुलिस पर पथराव में महिला दरोगा समेत 6पुलिसकर्मी घायल हुए। 21 लोगों पर FIR दर्ज और 12 गिरफ्तार हुए।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 28, 2026 | 01:10 PM

12 गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Prayagraj Tazia Procession Route Dispute: गंगानगर जोन के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित आनापुर गांव में ताजिये के पारंपरिक रास्ते को लेकर शनिवार देर रात बड़ा बवाल हो गया। रास्ते में रखी सीढ़ियों को हटाने के विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और पुलिस टीम पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए।

इस हमले में महिला उपनिरीक्षक सोनम कुमारी, चौकी प्रभारी आकाश सचान समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए तीन थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। करीब तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद हालात सामान्य किए जा सके।

ताजिया उठाने से पहले रास्ते में रखी सीढ़ियों को हटाने को लेकर हुआ बवाल

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी ताजियादार सलीम बाबा ताजिया उठाने से पहले रास्ते में रखी सीढ़ियों को हटाने की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने कई दौर की बातचीत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसी दौरान देर रात अचानक पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया, जिससे पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सम्बंधित ख़बरें

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल

प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: ब्रेकअप को नहीं बना सकते रेप का आधार; प्रेम संबंध टूटने को अपराध का रंग देना चिंताजनक

राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में हालात पर काबू पाया गया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

यह भी पढ़ें-  मोहर्रम जुलूस में बवाल: कानपुर में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 13 आरोपियों पर मुकदमा

12 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना के संबंध में पुलिस ने 21 लोगों को नामजद करते हुए कई अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपित सलीम बाबा फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

घटना के बाद पुलिस की रणनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पहले से तनाव की स्थिति थी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था, तब घटनास्थल के पास निर्माणाधीन मकान में रखी ईंटों को हटाने जैसी एहतियाती कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यही ईंटें बाद में हमलावरों के लिए हथियार बन गईं।
गंगानगर के डीसीपी कुलदीप सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Violence over muharram tazia route prayagraj six policemen injured stone pelting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 01:10 PM

Topics:  

  • Communal Clash
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.