राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद
Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी टिन्नू यादव के हॉस्टल से लाखों रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
- Written By: अमन मौर्या
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले का आरोपी टिन्नू यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Tinnu Yadav 23 Lakh Recovery: अयोध्या भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी टिन्नू यादव के हॉस्टल पुलिस ने नकदी बरामद होने की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी टिन्नू यादव और उनके भतीजे मनीष के पास से लगभग 23 लाख रुपए बरामद किया है। आरोपी टिन्नू यादव को गुरुवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद पुलिस शुक्रवार को टिन्नू यादव को लेकर उसके हॉस्टल गई थी। हॉस्टल के दो कमरों में तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपए बरामद बरामद किए।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित टिन्नू यादव के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो कमरों में लगभग 20 लाख बरामद किया गया। पुलिस ने यह बरामदगी आरोपी टिन्नू की निशानदेही पर की। पूरी कार्रवाई के दौरान टिन्नू यादव के साथ चार पुलिसकर्मी मौजूद थे।
अब तक 23 लाख की बरामदगी
आगे पुलिस ने बताया कि भगवान राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में टिन्नू यादव उसके भतीजे मनीष के पास से अब तक लगभग 23 लाख बरामद किया जा चुका है। इसमें से 20 लाख रुपए हॉस्टल में मिला और बाकी पैसे अन्य बरामद हुआ। फिलहाल, पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी टिन्नू यादव समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी
‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!
अयोध्या के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप, RTI में सामने आईं अनियमितताएं
Khan Sir: खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, 30 जून को होगी मामले की अगली सुनवाई
प्रारंभिक जांच के बाद 8 गिरफ्तार
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गठित विशेष जांच दल की प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। जांच पता चला कि 27 अप्रैल से 5 जून के बीच 42 दिनों में ही 70 बार चोरी की घटनाएं हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के दौरान एसआईटी को चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले। उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें- ‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी
SIT जांच में सामने आई खामियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेष जांच दल ने 27 अप्रैल से 5 जून तक की पूरी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का गहन विश्लेषण किया। जांच में भेंट एवं चढ़ावे की राशि की गणना प्रक्रिया के साथ-साथ नकदी के संचालन और रिकॉर्ड प्रबंधन में भी कई गंभीर खामियां पाई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, गणना रिकॉर्ड का रखरखाव बहुत ही कमजोर था और चढ़ावे के वितरण व्यवस्था में भी अनियमितताएं देखने को मिलीं थीं।
