कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Kanpur VIP Road Scooty Stunt: कानपुर के वीआईपी रोड पर 100 की रफ्तार से स्टंट कर रहे स्कूटी सवार पर पुलिस ने लाठियां भांजी। ताबड़तोड़ लाठियां बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: अमन मौर्या
Kanpur Police Lathicharge Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मुहर्रम के जुलूस के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस और हुड़दंग मचा रहे युवकों के बीच झड़प हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्वालटोली इलाके के वीआईपी रोड पर पुलिस ने एक स्कूटी सवार युवक को पकड़कर मात्र 18 सेकंड के भीतर उस पर ताबड़तोड़ 5 लाठियां बरसा दीं। इस घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए साफ किया है कि तीन युवक एक ही स्कूटी पर सवार होकर संवेदनशील माहौल और भारी भीड़ के बीच करीब 100 किमी/घंटे की रफ्तार से स्टंटबाजी कर रहे थे।
पुलिस के बार-बार टोकने और चेतावनी देने के बावजूद वे नहीं माने और लगातार तीसरी बार तेज रफ्तार में वहां से गुजरे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, कर्नलगंज पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि क्या पुलिस का ऑन-द-स्पॉट बल प्रयोग जायज था या नहीं।