प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Prayagraj Latest News: प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
मोहर्रम जुलूस (सोर्स- फोटो नवभारत)
Muharram Procession Accident Prayagraj: मोहर्रम के जुलूस के दौरान प्रयागराज में एक दर्दनाक हादसे ने मातम को और गहरा कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास शुक्रवार अलसुबह बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों व ताजियादारों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने विभाग की लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बताया।
मोहर्रम का जुलूस देखने पहुंचा हमजा
जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज निवासी कासिम का 17 वर्षीय बेटा अकीदतमंद मोहम्मद हमजा मोहर्रम का जुलूस देखने और उसमें शामिल होने पहुंचा था। सुबह करीब पांच बजे जुलूस घंटाघर के पास सेवई मंडी के सामने पहुंचा। इसी दौरान हल्की बारिश होने लगी। भीड़ के बीच हमजा पास में लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट उतर आया था। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में हमजा को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि जुलूस में शामिल लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
सम्बंधित ख़बरें
हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: ब्रेकअप को नहीं बना सकते रेप का आधार; प्रेम संबंध टूटने को अपराध का रंग देना चिंताजनक
High Court Decision: 24 कोसी परिक्रमा मार्ग परियोजना को हाईकोर्ट की हरी झंडी, रोक लगाने की मांग खारिज
Purnima 2026: 29 जून की पूर्णिमा क्यों है खास? जानिए स्ट्रॉबेरी मून का रहस्य और वट पूर्णिमा का अनोखा संयोग
प्रयागराज में खत्म होगा तारों का जाल, 10 प्रमुख सड़कों पर बिजली की केबल होंगी अंडरग्राउंड
यह भी पढ़ें- आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिंदू महासभा का फूटा गुस्सा; पुतले को बांधकर ले गए मानसिक अस्पताल
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि जर्जर विद्युत व्यवस्था और समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
बिजली विभाग पर लगे आरोप
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली विभाग समय रहते खंभों और विद्युत लाइनों की जांच करता तो एक मासूम की जान बच सकती थी। इस घटना ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
