वाराणसी के बंगला नंबर 61 में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने पांच दिन तक चलाया रेस्क्यू अभियान

Varanasi Leopard Rescue Operation: तेंदुए की मौजूदगी की सूचना 22 अक्टूबर 2026 को मिलने के बाद से ही उसे सुरक्षित पकड़ने की कवायद शुरू हुई थी। सबसे पहले सेंट मैरी स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।
Leopard caught
पकड़ा गया तेंदुआ(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बीते कई दिनों से क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना था तेंदुआ

  • तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के लिए उसके पदचिह्नों की तलाश

  • सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद तेंदुए, वन विभाग ने ली राहत की सांस

Leopard Caught After Five-day Rescue Operation: वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित बंगला नंबर 61 में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सोमवार को सुरक्षित पकड़ लिया। 16 नवंबर की देर रात और सुबह के बीच चलाए गए रेस्क्यू अभियान में तेंदुए को सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद कर लिया गया।

तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है। विभाग की ओर से बताया गया कि पूरी कार्रवाई निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत की जा रही है, ताकि आम जनता और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leopard caught
पकड़ा गया तेंदुआ(सोर्स: नवभारत लाइव)

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया कैमरा ट्रैप

वन विभाग के अनुसार, तेंदुए की मौजूदगी की सूचना 22 अक्टूबर 2026 को मिलने के बाद से ही उसे सुरक्षित पकड़ने की कवायद शुरू कर दी गई थी। सबसे पहले सेंट मैरी स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

इसके बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के लिए उसके पदचिह्नों की तलाश की गई। आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद संभावित स्थानों पर तीन पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाए गए।

Leopard caught
कानपुर चिड़ियाघर में एक के बाद एक मौतें, 6 काले हिरण, जेब्रा के बाद तेंदुए की गई जान

वन विभाग की टीम रही 24 घंटे तैनात

तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए छावनी क्षेत्र में वन विभाग की टीमों को 24 घंटे तैनात किया गया था। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किए गए।

इनमें तेंदुए की मौजूदगी के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी दी गई। विभाग ने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए प्राप्त सूचनाओं का मौके पर पहुंचकर सत्यापन भी किया।

सुरक्षित पिंजरे में पकड़ा गया तेंदुआ

वन विभाग की टीम लगातार निगरानी और रेस्क्यू के प्रयासों में जुटी रही। आखिरकार सोमवार को तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में पकड़ लिया गया। डीएफओ की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश और निर्धारित एसओपी के अनुसार की जा रही है।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, घटनास्थल से सुरक्षित दूरी पर रहें और वन विभाग की टीम को आवश्यक सहयोग दें।

Leopard caught
कानपुर में पेड़ पर चढ़े तेंदुए की फोटो निकली फर्जी; ग्रामीणों में थी दहशत, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई