सावन में प्लास्टिक मुक्त अभियान: विश्वनाथ धाम में भारी भीड़ के बीच 372 दुकानों पर लगाए गए जागरूकता स्टीकर
Plastic Free Kashi: सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ के बीच वाराणसी नगर निगम ने प्लास्टिक मुक्त काशी अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान 372 दुकानों पर जागरूकता स्टीकर लगाए गए।
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
नगर निगम ने चलाया "स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी" अभियान
Plastic Free Kashi Vishwanath Temple: सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच वाराणसी नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। मैदागिन से गोदौलिया तक दुकानों पर स्टीकर लगाए गए, दशाश्वमेध घाट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और लोगों से प्लास्टिक मुक्त काशी का संकल्प लेने की अपील की गई।
नगर निगम ने चलाया “स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी” अभियान
श्रावण मास के दौरान काशी में लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए नगर निगम ने “स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी” अभियान को तेज कर दिया है। अभियान के तहत मैदागिन से गोदौलिया तक 372 दुकानों पर जागरूकता स्टीकर चस्पा किए गए, जिनके माध्यम से दुकानदारों और ग्राहकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई।
जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
नगर निगम की आईईसी टीम ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं दशाश्वमेध घाट पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को प्लास्टिक मुक्त काशी का संकल्प दिलाया गया। युवाओं को जोड़ने के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने तस्वीरें खिंचवाकर अभियान का समर्थन किया।
सम्बंधित ख़बरें
4 मौतों के बाद जागा प्रशासन: नासिक की खस्ताहाल सड़कों पर भड़के नागरिक, गिरीश महाजन ने बुलाई समीक्षा बैठक
ठाणे के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिए बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश
Varanasi Release Date: 1400 करोड़ की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट पर लगा विराम! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
पुणे में हरियाली की मांग सबसे बड़ी: 35% नागरिक बोले- अगले 5 साल में बढ़े वृक्षारोपण और अर्बन फॉरेस्ट
यह भी पढ़ें- UP International Trade Show: वैश्विक व्यापार और निवेश का बनेगा सबसे बड़ा मंच, 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल
महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी नागरिकों, व्यापारियों, कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि बाबा विश्वनाथ की नगरी को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल न करें।
नगर निगम का कहना है कि सावन भर यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिले और काशी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य सफल हो सके।
