Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Varanasi: सावन में नगर निगम का बड़ा एक्शन; कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद, लगाया 24,500 रुपये का जुर्माना

Varanasi News: सावन के पहले दिन वाराणसी नगर निगम ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाली तीन मीट दुकानों को बंद कराया और कुल 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

  • Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 01, 2026 | 03:38 PM

नगर निगम का बड़ा एक्शन (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Varanasi Municipal Corporation: सावन के पहले दिन वाराणसी नगर निगम ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले मीट, मछली और मुर्गा विक्रेताओं पर शिकंजा कस दिया। तीन दुकानों को बंद कराया गया और कुल 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कांवड़ यात्रा की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के सम्मान के लिए नगर निगम ने शहर के कांवड़ मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज के नेतृत्व में टीम ने कई क्षेत्रों में छापेमारी की। अभियान के दौरान प्रतिबंध के बावजूद खुली मिली तीन मीट दुकानों को तत्काल बंद कराया गया।

नियमों का उल्लंघन करने वाले पर 4,500 रुपये का जुर्माना लगाया

कार्रवाई के दौरान भोजूबीर क्षेत्र में अवैध रूप से मीट बेच रहे एक दुकानदार पर 5 हजार रुपये और शिवपुर में नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदार पर 4,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं अंधरापुल क्षेत्र में मीट बिक्री, प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने के आरोप में एक विक्रेता पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे मनपा की लीज संपत्तियों का होगा बड़ा ऑडिट, व्यावसायिक दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई

नागपुर मनपा में सेवानिवृत्त अधिकारियों का सत्कार बिना वरिष्ठ अफसरों के, कार्यक्रम बना चर्चा का विषय

गड्ढों पर मनपा का बड़ा एक्शन, अधिकारी खुद उतरे मैदान में; सभी छह विभागों में तेज हुआ काम

सावन में प्लास्टिक मुक्त अभियान: विश्वनाथ धाम में भारी भीड़ के बीच 372 दुकानों पर लगाए गए जागरूकता स्टीकर

यह भी पढ़ें- ताजमहल पर हाई अलर्ट: संदिग्ध बैग की सूचना पर खाली कराया गया परिसर, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना

प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर एक अन्य दुकानदार से भी 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर नगर निगम ने 24,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। डॉ. विजय अमृतराज, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने कहा कि सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। धार्मिक भावनाओं और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

नगर निगम का कहना है कि शहर की अधिकांश मीट और मछली की दुकानें स्वेच्छा से बंद मिलीं। हालांकि जहां भी नियमों का उल्लंघन होगा, वहां सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Varanasi civic body cracks down meat shops plastic use along kanwar yatra routes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 03:38 PM

Topics:  

  • Municipal Corporation
  • Varanasi
  • Varanasi Smart City

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.