गड्ढों पर मनपा का बड़ा एक्शन, अधिकारी खुद उतरे मैदान में; सभी छह विभागों में तेज हुआ काम
Nashik Road Repairs: नासिक में गड्ढों से बढ़ते हादसों और चार मौतों के बाद मनपा ने शहरभर में विशेष अभियान शुरू किया है। सभी छह विभागों में युद्धस्तर पर सड़क मरम्मत का काम जारी है।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक, गड्ढामुक्त अभियान, (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nashik Pothole Repair Drive: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत शहरभर में चल रहे विकास कार्यों और लगातार हो रही बारिश के कारण अनेक सड़कों पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। इससे नागरिकों की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। इसी बीच, गड्डों के कारण चार लोगों की मौत होने से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।
इस गंभीर पृष्ठभूमि को देखते हुए नासिक महानगरपालिका ने पूरे शहर को गड्ढामुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर एक विशेष अभियान शुरू किया है। शहर के सभी छह विभागों में अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी स्वयं मैदान में उतरकर सड़क मरम्मत कार्यों में तेजी ला रहे हैं।
मुंबई हाईवे पर बना गड्डा जानलेवा
इगतपुरी। मुंबई-नासिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर इगतपुरी से पडघा के बीच की सड़क पूरी तरह छलनी हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे सड़क का डामर और गिट्टी बह गई है। इसके अलावा, कसारा घाट में सुरक्षा दीवार टूटने के कारण इस हाईवे पर सफर करना बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सावन में प्लास्टिक मुक्त अभियान: विश्वनाथ धाम में भारी भीड़ के बीच 372 दुकानों पर लगाए गए जागरूकता स्टीकर
कस्तूरबा अस्पताल में मरीज की आत्महत्या पर सियासत, किशोरी पेडणेकर ने उठाए सवाल, बीएमसी से निष्पक्ष जांच की मांग
4 मौतों के बाद जागा प्रशासन: नासिक की खस्ताहाल सड़कों पर भड़के नागरिक, गिरीश महाजन ने बुलाई समीक्षा बैठक
इंडियन ओवरसीज बैंक में फर्जी खातों से साइबर ठगी का भंडाफोड़, मुंबई साइबर पुलिस ने 7 पर दर्ज की FIR
पडघा टोल नाके से घोटी टोल नाके के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर 5-5 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भरकर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गाड़ियां चलानी पड़ रही हैं।
पिछले एक हफ्ते में इन गड्डों के कारण कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। हाईवे की दोनों पट्टियां गड्डों में तब्दील
होने से ड्राइवरों और यात्रियों को पीठ और कमर दर्द की गंभीर समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।
स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का आरोप है कि पडघा से घोटी के बीच साल में कम से कम 6 बार सड़क की घटिया मरम्मत कर ठेकेदार करोड़ों रुपए के बिल पास करवा रहे हैं। सड़क की घटिया गुणवत्ता के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और ठेकेदार, टोल नाकों के जरिए जनता से जबरन करोड़ों रुपए वसूल रहे हैं।
महापौर और उपमहापौर ने किया औचक निरीक्षण
परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए महापौर हिमगौरी आडके, उपमहापौर विलास शिंदे तथा स्थायी समिति के सभापति मच्छिंद्र सानप ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे मरम्मत कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।
स्थानीय पार्षदों, विभागीय अधिकारियों और अभियंताओं के साथ नागरिकों की शिकायतों तथा सुझावों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जहां भी आवश्यकता है, यहां तुरंत और प्रभावी मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं।
नासिक, गड्ढामुक्त अभियान (सोर्स: एआई फोटो)
तकनीकी तरीकों से हो रही सड़कों की दुरुस्ती
नासिक मनपा के इस विशेष अभियान के तहत सड़कों के गड्ढे भरने, सड़क मरम्मत, मिनरल मटेरियल, वेट मिक्स, मुरूम, जीएसबी तथा कोल्ड मिक्स डामर सामग्री से सड़कें दुरुस्त करने का काम जोरों पर है।
यह भी पढ़ें:-4 मौतों के बाद जागा प्रशासन: नासिक की खस्ताहाल सड़कों पर भड़के नागरिक, गिरीश महाजन ने बुलाई समीक्षा बैठक
इसके अलावा क्षतिग्रस्त चेंबरों की मरम्मत, सड़क धंसने वाले स्थानों को भरने तथा बारिश से खराब हुई सड़कों की अस्थायी और स्थायी मरम्मत का कार्य तेज गति से चल रहा है। प्रत्येक विभाग में अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की कड़ी निगरानी कर रहे हैं। नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन। लिया जा रहा है।
