Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक

Sarnath News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को सारनाथ का दौरा कर यूनेस्को विश्व धरोहर संरक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सारनाथ भारत की 45वीं विश्व धरोहर संपत्ति है।

  • Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 05, 2026 | 12:26 PM

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gajendra Singh Shekhawat Visit Sarnath: भारत सरकार में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को विश्व धरोहर स्थल सारनाथ का भ्रमण किया। उनके साथ श्री विशाल वी. शर्मा, राजदूत / स्थायी प्रतिनिधि, भारत, यूनेस्को भी उपस्थित रहे। राजदूत शर्मा ने सारनाथ में उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी, वाराणसी; पूर्ण बोरा, उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण; हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त; श्रीमती निधि चौहान, प्रभागीय वन अधिकारी; डॉ. अरुण राज टी., क्षेत्रीय निदेशक, एएसआई नितिन सिंह, एसडीएम (सदर); डॉ. बीरी सिंह, अधीक्षण पुरातत्वविद्, सारनाथ सर्किल, एएसआई दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक (पर्यटन), उत्तर प्रदेश सरकार; तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रतीकात्मक एवं रणनीतिक महत्व की यात्रा

राजदूत शर्मा, जो सारनाथ के प्रतिष्ठित यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में सूचीकरण के पश्चात बुसान, दक्षिण कोरिया से सीधे सारनाथ पहुँचे थे, अब वापस पेरिस, फ्रांस स्थित यूनेस्को मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। अपनी राजनयिक तैनाती की ओर लौटते समय सारनाथ में उनकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि भारत सरकार इस ऐतिहासिक सूचीकरण को कितनी गंभीरता से ले रही है – यह संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है।

सम्बंधित ख़बरें

विधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष

वृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट

नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण

Prayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक

सारनाथ का महत्व स्वयं गौतम बुद्ध से भी पूर्व का है, यह 2,500 वर्षों से अधिक समय से पूजा, शिक्षा और दर्शन का स्थल रहा है। इतिहास में इस स्थल को कई नामों से जाना गया है – भगवान शिव के नाम पर सारंगनाथ; ऋषिपत्तन, अर्थात वह स्थान जहाँ ऋषियों के अवतरण की मान्यता है; पालि भाषा में इसिपत्तन; तथा मृगदाव अर्थात हिरण वन (डियर पार्क)।

यह भी पढ़ें- सावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन

बुसान में सूचीकरण के पश्चात अपने संबोधन में, राजदूत शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, तथा उत्तर प्रदेश सरकार को इस मान्यता को प्राप्त करने में उनके सहयोग हेतु धन्यवाद दिया था। सारनाथ उत्तर प्रदेश की चौथी तथा भारत की 45वीं विश्व धरोहर संपत्ति है। यह राजदूत शर्मा की सारनाथ की पहली यात्रा थी; उल्लेखनीय है कि उनके नाना का पैतृक गाँव समीपवर्ती पिंडरा में स्थित है।

विश्व धरोहर संधि के दिशा-निर्देशों के पालन पर बल

बैठक के दौरान, राजदूत शर्मा ने स्थल के प्रबंधन एवं संरक्षण में यूनेस्को की विश्व धरोहर संधि के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के महत्व पर बल दिया। गौरतलब है कि यूनेस्को- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन – की स्थापना 1945 में हुई थी, और भारत इसका एक संस्थापक सदस्य है। हिंदी 1948 से यूनेस्को की महासभा (जनरल कॉन्फ्रेंस) की आधिकारिक भाषाओं में से एक रही है।

Gajendra singh shekhawat sarnath unesco world heritage visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 12:26 PM

Topics:  

  • UNESCO World Heritage List
  • Uttar Pradesh News
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.