Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रावण के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम

Kashi Vishwanath Dham: श्रावण के प्रथम दिन काशी विश्वनाथ धाम में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं।

  • Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 30, 2026 | 07:26 PM

काशी विश्वनाथ धाम (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Kashi Vishwanath Dham Sawan Darshan: श्रावण माह के प्रथम दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचते रहे और सुव्यवस्थित ढंग से बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने धाम परिसर एवं आसपास व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को कतारबद्ध एवं सहज दर्शन कराए जा सकें।

मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए धाम परिसर में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। वहीं विभिन्न स्थानों पर शुद्ध पेयजल, ग्लूकोज, ओआरएस और विश्राम की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सम्बंधित ख़बरें

सावन का पहला दिन: सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

सारनाथ में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस, डिप्टी सीएम बोले- शांति का संदेश देते हैं बुद्ध

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO

‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान

यह भी पढ़ें- अभी सिर्फ आरती की है, तांडव तो होगा ही; आगरा कैंट स्टेशन पर तेजो महालय को लेकर हिंदू महासभा का प्रदर्शन

श्रावण माह में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहा है। आवश्यकता पड़ने पर त्वरित निर्णय लेकर व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, धैर्य और अनुशासन बनाए रखें तथा सुरक्षित एवं सुगम दर्शन व्यवस्था में सहयोग करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरे श्रावण माह के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य दर्शन का अनुभव कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

Devotees flock to kashi vishwanath dham first day shravan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 07:26 PM

Topics:  

  • Kashi Vishwanath Temple
  • Kashi Vishwnath
  • Varanasi
  • Varanasi Smart City

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.