सावन का पहला दिन: सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
CM Yogi Adityanath: सावन के पहले दिन सीएम योगी ने वाराणसी में बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सीएम योगी (फोटो नवभारत)
CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ श्रावण मास के प्रथम दिन सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। काशी कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर तथा श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।
व्यवस्थाओं पर जताया संतोष व्यक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन की व्यवस्था को पूरे श्रावण मास में इसी प्रकार प्रभावी एवं निर्बाध रूप से बनाए रखा जाए।
बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे सीएम योगी
सम्बंधित ख़बरें
सारनाथ में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस, डिप्टी सीएम बोले- शांति का संदेश देते हैं बुद्ध
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
UP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
यह भी पढ़ें- सारनाथ में धूमधाम से मनाया गया धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस, डिप्टी सीएम बोले- शांति का संदेश देते हैं बुद्ध
यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया और देशवासियों के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं और कावाड़ियों ने उनका हर हर महादेव के उद्घोष से स्वागत किया, जिसका मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रत्युत्तर दिया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर भी काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। इस अवसर पर विधायक नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
