चंदौली में वोटर लि‍स्‍ट पुनरीक्षण में लापरवाही पर भड़के DM, SDM को फटकार लगाई, कार्रवाई की दी चेतावनी

Chandauli Voter List Revision Negligence: चंदौली में मतदाता सूची के काम में लापरवाही मिलने पर डीएम शैलेश कुमार ने नाराजगी जताई। काम की धीमी रफ्तार देखकर डीएम ने एसडीएम मुगलसराय को फटकार लगाई।
Chandauli DM Reprimands SDM
डीएम ने एसडीएम को जमकर लगाई फटाकर(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIghlights:

  • चंदौली में मतदाता सूची में लापरवाही मिलने पर डीएम नाराज

  • एसडीएम को जमकर लगाई फटाकर, कार्रवाई की दी चेतावनी

  • बोले- दूसरे स्थानों पर यहां से बेहतर काम हो रहा

Chandauli DM Reprimands SDM: चंदौली में मतदाता सूची में नए और छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने के काम में लापरवाही मिलने पर डीएम शैलेश कुमार ने नाराजगी जताई। रविवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत उन्होंने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया।

इस दौरान काम की धीमी रफ्तार देखकर डीएम ने एसडीएम मुगलसराय को फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि दूसरे स्थानों पर बेहतर काम हो रहा है, लेकिन मुगलसराय में अपेक्षा के मुताबिक काम नहीं किया जा रहा है।

Chandauli DM Reprimands SDM
Agra MLC Election: शिक्षक एमएलसी चुनाव में तीन बूथों पर फिर पड़ सकते हैं वोट, निर्वाचन आयोग को भेजा प्रस्ताव

बीएलओ और लेखपालों के काम का लिया जायजा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और छूटे हुए नामों को शामिल करने का काम किया जा रहा है।

रविवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान दिवस पर डीएम शैलेश कुमार मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग बूथों पर पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात बीएलओ और लेखपालों से पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। साथ ही मौके पर चल रहे काम की स्थिति भी देखी।

एसडीएम को काम में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान काम में लापरवाही और धीमी गति मिलने पर डीएम ने एसडीएम मुगलसराय को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दूसरे क्षेत्रों में पुनरीक्षण का काम बेहतर तरीके से हो रहा है, जबकि यहां काम में तेजी नहीं दिखाई दे रही है।

डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य में सुधार लाया जाए। इसके साथ ही लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से छूट न जाए।

लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

डीएम ने लेखपालों के काम पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अभियान में तेजी लाएं और जिम्मेदारी के साथ अपना काम पूरा करें।

डीएम ने चेतावनी दी कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर काम में लापरवाही जारी रही तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Chandauli DM Reprimands SDM
वाराणसी को मिलेगी जाम से मुक्ति! गंगा-वरुणा किनारे बनेंगे एलिवेटेड हाईवे, 25,446 करोड़ रुपये होंगे खर्च