कॉकपिट को बाथरूम समझ खोलने लगे यात्री...पायलट को हुआ हाईजैक का शक, CISF ने 8 लोगों को किया अरेस्ट

Varanasi News: वाराणसी में एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के दौरान यात्रियों ने कॉकपिट खोलने की कोशिश की। हाईजैक की आशंका से पायलट ने दरवाजा नहीं खोला। लैंडिंग के बाद CISF ने पूछताछ की।
कॉकपिट को बाथरूम समझ खोलने लगे यात्री...पायलट को हुआ हाईजैक का शक, CISF ने 8 लोगों को किया अरेस्ट
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

Varanasi Air India Express News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान के दौरान यात्रियों द्वारा विमान के कॉकपिट को खोलने की कोशिश की गई। जिससे विमान में सवार सभी लोग सकते में आ गए। हालांकि पायलट ने हाईजैक की आशंका के चलते दरवाजा नहीं खोला और प्लेन की सकुशल वाराणसी में लैंड किया।

जब फ्लाइट वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई, तो सीआईएसएफ (CISF) ने उस यात्री और उसके साथ यात्रा कर रहे 8 अन्य लोगों को पूछताछ के लिए अलग कमरे में ले लिया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

बेंगलुरु के रहने वाले भी यात्री

फूलपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि CISF ने जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री बेंगलुरु के रहने वाले हैं और वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे। पुछताछ में यात्रियों ने बताया कि वो बाथरूम जाना चाहते थे लेकिन गलती से काॅकपिट के बाहर पहुंच गए और काॅकपिट के दरवाजे को ही बाथरूम का दरवाजा समझ लिया। फ्लाइट में मौजूद एक अन्य यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पूरी घटना के बारे में बताया। उसने कहा कि जब यह घटना हुई, तो फ्लाइट में सवार लोग घबरा गए थे। इस तरह का हरकत न केवल उस यात्री की जान के लिए खतरा था, बल्कि सभी यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी गई थी।

उड़ाने के दौरान अजीब था व्यवहार

CISF अधिकारियों ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही उन्होंने तेजी से कार्रवाई की और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपी यात्री का व्यवहार भी उड़ान के दौरान अजीब बताया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं विमान की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं, और इसमें सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। ऐसा माना जा रहा है कि आगे से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की जरूरत है। एयर इंडिया की ओर से भी इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपी यात्री पर उचित कार्रवाई की जाएगी।