Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाजवाब जल प्रबंधन के लिए यूपी को मिला राष्ट्रीय जल अवार्ड, बेस्ट स्टेट की कैटेगरी में दूसरे नंबर पर रहा यूपी

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने इसके लिए तारीफ भी की है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 22, 2024 | 06:58 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते हुए अनुराग श्रीवास्तव और डॉ. बलकार सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में देश में दूसरा स्थान मिला है।

मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश की ओर से नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में ओडिशा को पहला और गुजरात-पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।

राष्ट्रपति मुर्मू ने की तारीफ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश में हर घर को नल का जल उपलब्ध कराने के अभियान में किए गए कार्यों और जल संरक्षण की दिशा में किए गए अभिनव प्रयोगों की प्रशंसा की। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में हर घर को नल कनेक्शन उपलब्ध कराने और जल संरक्षण की दिशा में उत्तर प्रदेश द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। जल संरक्षण और जल प्रबंधन के साथ ही उत्तर प्रदेश ने सबसे तेज गति से 2023 में 17,900 गांवों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने का कीर्तिमान स्थापित किया था।

इसलिए यूपी को मिला अवार्ड

योगी सरकार के निर्देश पर 2023 में निदेशक भूगर्भ जल-सचिव नमामि गंगे रहते हुए डॉ. बलकार सिंह ने जल संरक्षण और जल प्रबंधन के लिए कई अभिनव प्रयोग किए थे। जिसका लाभ जल प्रबंधन के साथ ही किसानों को सिंचाई में मिला। प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुल 6000 से अधिक चेकडैम और 1000 तालाबों का निर्माण कराया गया। इसके अलावा जल संरक्षण के लिए 31360 सरकारी भवनों पर वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण कराया गया।

यह भी पढ़ें:- यूपी उपचुनाव: दीवाली से पहले होगा बड़ा धमाका, एनडीए में फूटने वाला है बम?

2022 से 2023 तक पांच ब्लॉकों को अतिदोहित और गंभीर श्रेणी से हटाया गया। साथ ही 34 शहरों के औसत भूजल स्तर में सुधार हुआ। प्रदेश में 27,368 पारंपरिक जल निकायों का जीर्णोद्धार किया गया। 17279 अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया। यही वजह रही कि राष्ट्रपति से पुरस्कार लेने के लिए अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे के साथ तत्कालीन निदेशक भूगर्भ जल, सचिव नमामि गंगे डॉ. बलकार सिंह मौजूद रहे।

जिलों में बांदा रहा अव्वल

पूरे देश में जल संरक्षण में जिलों की श्रेणी में बांदा को प्रथम पुरस्कार मिला है। मंगलवार को राष्ट्रपति से बांदा की तत्कालीन जिलाधिकारी (वर्तमान में लखीमपुर डीएम) दुर्गाशक्ति नागपाल ने पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने वहां जल संरक्षण और हर घर में स्वच्छ नल का जल पहुंचाने के लिए बेहतरीन काम किया था।

सीएम योगी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर पोस्ट किया। सीएम योगी ने लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आज नई दिल्ली में पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में दूसरा स्थान और बांदा जिले को सर्वश्रेष्ठ जिला (उत्तरी क्षेत्र) का पुरस्कार दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में ‘जल शक्ति’ की दिशा में कई अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- यूपी के 20 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीवाली और छठ से पहले सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Uttar pradesh received national water award for excellent water management

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2024 | 06:58 PM

Topics:  

  • BJP
  • Draupadi Murmu
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

पुणे निकाय चुनाव से पहले BJP की बड़ी चाल, अजित पवार गुट पर सीधा वार

2

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, रूस-पाकिस्तान जेएफ-17 इंजन विवाद में किया पलटवार

3

बुलडोजर एक्शन से तिलमिलाई सपा, BJP पर बरसे सांसद, कहा-चुनाव को हिंदू बनाम मुस्लिम बनाने की साजिश

4

‘जंगलराज याद कर कांप…’, चुनावी जंग से पहले नित्यानंद का RJD पर वार, ‘जनता चटा देगी तेजस्वी को धूल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.