Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुख्यमंत्री आवास में दतिया उपचुनाव हार पर मंथन, 2 सदस्यीय समीक्षा समिति गठित, बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा

BJP Datia Review Meeting : दतिया उपचुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की बड़ी समीक्षा बैठक हुई। हार की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित, भीतरघात के आरोपों पर बड़े एक्शन की तैयारी है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Aug 04, 2026 | 03:11 PM

कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- AI)

Follow Us
Follow Us:

Datia By Election BJP Review Meeting : दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी अब डैमेज कंट्रोल मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हार की समीक्षा को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में सत्ता और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव से जुड़े प्रभारी और पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं पार्टी ने हार के कारणों की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक बैठक के बाद संगठन स्तर पर बड़े अनुशासनात्मक फैसले लिए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, उपचुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, राकेश शुक्ला समेत करीब दो दर्जन नेता मौजूद हैं।

आशुतोष तिवारी भी बैठक में शामिल

दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी भी बैठक में शामिल हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आशुतोष तिवारी चुनाव के दौरान कथित भीतरघात को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी हैं, जिन्हें बैठक में रखा जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

भूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?

सागर में जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, रहली की टूटी पुलिया का वीडियो वायरल

भोपाल में स्कूटी पर सवार थे 5 लोग, आरक्षक ने हाथ जोड़कर कहा- अपनी और परिवार की सुरक्षा का रखें ध्यान’

दतिया हार पर बीजेपी का मंथन: आज सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

समीक्षा समिति का गठन

भाजपा ने हार की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और अंबाराम कराड़ा को पूरे चुनाव की समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति हार के कारणों, संगठन की भूमिका और चुनावी रणनीति की रिपोर्ट तैयार करेगी।

भीतरघात को लेकर सामने आए आरोप

पार्टी की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा को शहरी दतिया में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन यहां कांग्रेस को बढ़त मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को अपेक्षाकृत बेहतर समर्थन मिला। संगठन की आंतरिक रिपोर्ट में कुछ पार्षदों और स्थानीय पदाधिकारियों पर भीतरघात के आरोप भी सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें : भोपाल में स्कूटी पर सवार थे 5 लोग, आरक्षक ने हाथ जोड़कर कहा- अपनी और परिवार की सुरक्षा का रखें ध्यान’

दिल्ली भेजी जा सकती है रिपोर्ट

सूत्रों का कहना है कि बैठक में अनुशासनात्मक कार्रवाई पर भी चर्चा हो रही है। जिले के कुछ भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ मिली शिकायतों की रिपोर्ट प्रदेश संगठन तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज सकता है। माना जा रहा है कि समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर संगठन स्तर पर बड़े फैसले और कार्रवाई जल्द सामने आ सकती है।

Datia bypoll defeat review cm house bjp action meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 03:11 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • BJP
  • Datia By Election
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.