Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?

BJP MP Sambit Patra ने JPSC छात्र आंदोलन पर कांग्रेस की कथित चुप्पी, संसद में हंगामे और विपक्ष के रवैये को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा न होने का भी मुद्दा उठाया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 04, 2026 | 12:56 PM

भाजपा सांसद संबित पात्रा (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Sambit Patra Slams Congress: भारतीय जनता पार्टी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और उसके दोहरे रवैये पर जोरदार निशाना साधा है। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सवाल उठाए है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कांग्रेस ने प्रियांक खरगे के एक भाषण को अमानवीय करार दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन का मजाक बनाया।

सांसद संबित पात्रा ने कहा, मल्लिकार्जुन खरगे ने घंटों भाषण दिया। लेकिन जब उनके बेटे ऐसे अमानवीय भाषण देते है तब पार्टी के नेता चुप है। झारखंड को देखिए। हर दिन हजारों छात्र सोशल मीडिया के जरिए विरोध कर रहे हैं और हम उनके आंदोलन को देख रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में एक शब्द भी नहीं कहा है, और न ही संसद में यह मुद्दा उठाया है। एक तख्ती भी मकर द्वार पर झारखंड JPSC पेपर लीक मामले की नहीं थी। क्योंकि यह सिलेक्टिव राजनीति कर रहे है। लोकसभा में जो बिल पास हुए उस पर एक भी चर्चा नहीं हुई।

कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर चुप क्यों?

सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस के दोहरे रवैये का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी का दोहरा रवैया है। झारखंड में हजारों छात्र रोजाना सोशल मीडिया के जरिए विरोध कर रहे हैं, फिर भी कांग्रेस पार्टी झारखंड में विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में एक शब्द भी नहीं बोल रही है। वे संसद में भी यह मुद्दा नहीं उठा रहे हैं। क्योंकि यह कांग्रेस पार्टी बस इससे राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।”

सम्बंधित ख़बरें

दतिया हार पर बीजेपी का मंथन: आज सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

E20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग

नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार

Navabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा

#WATCH | Delhi: BJP MP Sambit Patra says, “The Congress party has a double standard… Thousands of students are protesting through social media every day in Jharkhand, yet the Congress party doesn’t seem to be saying a single word in support of the protesting students in… pic.twitter.com/EYzvNsZIuy — ANI (@ANI) August 4, 2026

संसद के मॉनसून सत्र पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रश्नकाल को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा, “एक सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं लेकिन जब से सदन शुरू हुआ है, संसद में प्रश्नकाल नहीं हुआ है। लगभग किसी भी बिल पर चर्चा नहीं हो रही है। इसके पीछे कांग्रेस और INDIA गठबंधन की कुछ पार्टियों का व्यवहार है।”

कर्नाटक पेपर लीक पर प्रियांक खरगे की टिप्पणी अमानवीय

मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे की टिप्पणी को भी उन्होंने अमानवीय बताई। उन्होंने कहा, “जब कर्नाटक पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में पेपर लीक को लेकर छात्रों ने विरोध किया और जब गृह मंत्री प्रियांक खरगे से पूछा गया कि क्या वह जिम्मेदारी लेंगे तो उन्होंने बड़े अहंकार से कहा कि पहले छात्रों को 25 दिन तक भूख हड़ताल करने दो, फिर हम लाठीचार्ज करेंगे, और उसके बाद मैं अपने इस्तीफे के बारे में सोचूंगा। और अब तक, राहुल गांधी इस पर चुप हैं। आज भी, शायद वह संसद को चलने नहीं देंगे।”

#WATCH | Delhi: On the Monsoon session of Parliament, BJP MP Sambit Patra says, “… Crores of rupees are spent on a single session… But ever since the House has started, Question Hour has not been held in Parliament… Almost no bill is being discussed. The reason behind this… pic.twitter.com/iKRncIl1Z1 — ANI (@ANI) August 4, 2026

यह भी पढ़ें – एक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा

संबित पात्रा ने आगे कहा, देश में क्या संदेश जा रहा है? क्या ये मुद्दे गंभीर हैं या नहीं? कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में ‘बैंकर बुक एविडेंस बिल, 2026’ पेश किया। यह एक बड़ा सुधार है, और चूंकि बैंकिंग हर नागरिक से जुड़ी है, इसलिए लोगों को इसके प्रावधानों पर चर्चा सुनने का मौका मिलना चाहिए था। लेकिन संसद में हंगामे के कारण कोई चर्चा नहीं हो पाई।

Sambit patra congress jpsc protest parliament monsoon session attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 12:56 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Jharkhand
  • Sambit Patra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.