- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Celebrated Holi
होलिका भस्म की पूजा कर सीएम योगी ने मनाई होली, हुआ फाग गीतों का आयोजन
होली के पावन महापर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह होलिका भस्म की पूजा कर होली मनाने का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, लगाया।
- Written By: दीपिका पाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनाई होली

गोरखपुर। होली के पावन महापर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह होलिका भस्म की पूजा कर होली मनाने का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की।

होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे और गोवंश को भस्म व अबीर-गुलाल लगाकर उनके लिए भी मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने भीम सरोवर के पास बतखों को तथा मंदिर की गोशाला के पास मोर को भी दाना खिलाया।
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास अचानक हुआ बड़ा हादसा, दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार!
आटे की बोरियों में छिपा था 10 करोड़ का ‘काला कारोबार’, कानपुर पुलिस की घेराबंदी से कांपा ड्रग माफिया!
रिन्यूएबल एनर्जी में UP की सबसे लंबी छलांग, 850 एकड़ जमीन पर लगेगा सोलर पावर प्लांट, जानें क्या होगा फायदा?
अखिलेश के आरोपों से अयोध्या में हलचल तेज…अचानक राम मंदिर पहुंचे समिति अध्यक्ष, अधिकारियों से की मीटिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होलिकोत्सव की शुरुआत शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिका भस्म की पूजा से हुई। मंदिर के मेला ग्राउंड में जलाई गई होलिका के पास जाकर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका भस्म (सम्मत की राख) की पूजा की और आरती उतारी।

इस अनुष्ठान के बाद साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने इसी भस्म से गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाकर होली की मंगलकामना की। होलिकादहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर पहुंचे और श्रीनाथ जी को होलिका भस्म अर्पित किया।

शुक्रवार सुबह अपनी दिनचर्या के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए भीम सरोवर के पास पहुंचे।

यहां उन्होंने सरोवर किनारे टहल रहे बतखों को दाना खिलाया। उधर गोशाला भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहीं पास में विचरण कर रहे एक मोर को भी दाना खिलाया।
Uttar pradesh chief minister yogi adityanath celebrated holi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gayatri Jayanti 2026: गायत्री जयंती 2026 की आ गई सही तिथि, यहां जानिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Jun 09, 2026 | 08:20 PMवृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास अचानक हुआ बड़ा हादसा, दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार!
Jun 09, 2026 | 08:16 PMअमरावती में पुलिसकर्मी ही निकला गुटखा तस्कर, विभाग में मचा हड़कंप, लाखों का माल जब्त
Jun 09, 2026 | 08:05 PMपंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, बोले- चिट्टा पार्टी से गठबन्धन को बेचैन है BJP
Jun 09, 2026 | 08:04 PMमध्य प्रदेश में कांग्रेस चित्त…तीनों राज्यसभा सीटों पर BJP का कब्जा, एक गलती से रद्द हुआ मीनाक्षी का नामांकन
Jun 09, 2026 | 07:55 PMमां, माटी, मानुष के किले में सेंध! कुछ बागी, कुछ दीदी के साथ तो कुछ ने साधी चुप्पी…तीन खेमों में बंटी TMC
Jun 09, 2026 | 07:49 PMआरएसएस पर हमले से नहीं बदलेगी गुलबर्गा की तस्वीर’, प्रियांक खड़गे पर बीवाई विजयेंद्र का पलटवार
Jun 09, 2026 | 07:39 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM


















