TGT परीक्षा का दूसरा दिन: प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, सख्त सुरक्षा व्यवस्था
UP TGT Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून को दो पाली में आयोजित किया जा रही है। दूसरे दिन गुरुवार को प्रयागराज के सभी केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
- Written By: वंदना शर्मा
छात्र की परीक्षा के समय जांच (सोर्स आईएएनएस)
UP Education Service Selection Commission: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून को दो पाली में आयोजित किया जा रही है। दूसरे दिन गुरुवार को प्रयागराज के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और संवेदनशील ढंग से आयोजित की जा रही है।
परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थी इकट्ठे होने शुरू हो गए थे। निष्पक्ष और नकल-मुक्त बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। नियमों के तहत परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ और डिजिटल घड़ियां जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। वहीं परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रवेश पत्र में दिए गए नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य है।
विश्वनाथ मिश्र ने मीडिया से कहा
परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं में जुटे शिक्षक विश्वनाथ मिश्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूपीईएसएससी की ओर से बुधवार और गुरुवार को टीजीटी की परीक्षा कराई जाएगी। दो-दो पालियों में परीक्षाएं संचालित होंगी। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता यह है कि परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थियों के पास मूल आईडी और प्रवेश पत्र ये दोनों चीजें होनी चाहिए। इसके अलावा, बायोमैट्रिक भी कराई जा रही है। तभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में भेजा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ताजमहल पहुंची कांवड़ यात्रा: गंगाजल चढ़ाने से पुलिस ने रोका, जलाभिषेक की मांग पर हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन
UP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
भगवा पर सियासत से बवाल: पप्पू यादव के विरोध में बजरंग दल का ‘सदबुद्धि यज्ञ’, बोले- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे
NEET UG Counselling 2026 Schedule: 4 अगस्त से शुरू होगी MCC काउंसलिंग, जानें AIQ और स्टेट राउंड की पूरी डिटेल
परीक्षा देने आए अभ्यर्थीयों ने क्या बताया
जौनपुर से परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी ने कहा कि मैं परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी ठीक से करके आया हूं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को ले जाने की सख्त मनाही है। एक अन्य अभ्यर्थी ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। यहां प्रशासन की टीमें भी मौजूद हैं, ताकि नकल-विहीन परीक्षा हो सके। परीक्षा सही ठीक से कराने की बात कही गई है, जो वाकई अच्छा है।
यह भी पढें: UP में सरकारी वकीलों का बढ़ा भत्ता, किसानों को मक्के पर मिलेगी बंपर कीमत, योगी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले
टीजीटी भर्ती परीक्षा के सेंटर
टीजीटी भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के 36 जनपदों में 614 सेंटर बनाए गए हैं। यूपीईएसएससी ने कुल 3539 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें कुल 868531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। केंद्र व्यवस्था में लगे अध्यापक विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से परीक्षा संचालित कि जा रही है। परीक्षा देने या रहे अभियार्थियों के पास अरिजनल आईडी और प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
