भगवा पर सियासत से बवाल: पप्पू यादव के विरोध में बजरंग दल का ‘सदबुद्धि यज्ञ’, बोले- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे
Bajrang Dal Agra: बजरंग दल और हिंदू संगठनों पप्पू यादव के संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर किए गए नाटक पर कड़ी आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने इसे सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
'सदबुद्धि यज्ञ' (फोटो नवभारत)
Bajrang Dal Protest Against Pappu Yadav: संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर कथित तौर पर राम मंदिर चंदा मामले को लेकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराने वाले सांसद पप्पू यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश में विरोध की आवाजें तेज होती दिखाई दे रही हैं। इस मुद्दे को लेकर साधु-संतों और हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे भगवा वस्त्र और सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा सांसद की “सदबुद्धि” के लिए हवन-यज्ञ आयोजित किया।
भगवा सनातन संस्कृति, त्याग और साधु-संतों की परंपरा का प्रतीक
बजरंग दल के नेता दिग्विजय नाथ तिवारी ने कहा कि भगवा वस्त्र केवल एक रंग नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, त्याग, तपस्या और साधु-संतों की परंपरा का प्रतीक है। उनका आरोप है कि संसद में भगवा पहनकर जिस प्रकार का प्रदर्शन किया गया, उससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में भगवा और सनातन का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे बना तस्करों का ट्रांजिट रूट: आगरा में 29 किलो गांजा बरामद, पकड़े गए पंजाब के दो आरोपी
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
प्रयागराज में SRN अस्पताल का होगा बड़ा विस्तार, प्रशासन ने 19 अधिकारियों को आवास खाली करने का दिया नोटिस
ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन
यह भी पढ़ें- दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन, भारत के इस सरकारी अस्पताल ने रचा इतिहास
सांसद पप्पू यादव को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए हवन यज्ञ
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया और भगवान श्रीराम से प्रार्थना की है कि सांसद पप्पू यादव को सद्बुद्धि प्रदान करें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विरोध का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष से द्वेष नहीं, बल्कि भगवा और सनातन की गरिमा की रक्षा करना है।
प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि भविष्य में भी धार्मिक प्रतीकों का इस प्रकार राजनीतिक इस्तेमाल किया गया तो हिंदू संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। इस दौरान “जय श्रीराम” और “सनातन का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे भी लगाए गए।
