Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET UG Counselling 2026 Schedule: 4 अगस्त से शुरू होगी MCC काउंसलिंग, जानें AIQ और स्टेट राउंड की पूरी डिटेल

NEET UG Admission 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट UG काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी किया। AIQ काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी, जबकि स्टेट काउंसलिंग 13 अगस्त से शुरू होगी।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Aug 02, 2026 | 02:58 PM

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी का पहला राउंड 4 अगस्त से होगा शुरू (सोर्स- एआई नीर्मित)

Follow Us
Follow Us:

मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 एडमिशन के लिए काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और अन्य पात्र संस्थानों में MBBS, BDS और संबंधित मेडिकल कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया तय तारीखों के अनुसार पूरी की जाएगी। जारी कार्यक्रम के मुताबिक AIQ, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 तक चलेगी।

वहीं, स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटीज 13 अगस्त से अपने-अपने राज्यों में पहले राउंड की प्रक्रिया शुरू करेंगी। छात्रों को प्रत्येक राउंड के बाद तय समय सीमा के भीतर रिपोर्टिंग और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके अलावा MCC ने सभी मेडिकल कॉलेजों और राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय-सीमा का सख्ती से पालन करें और छुट्टियों के दिनों में भी जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रखें। शेड्यूल जारी होने के साथ ही अब उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और दस्तावेजों की तैयारी समय रहते पूरी कर सकते हैं।

4 अगस्त से शुरू होगा AIQ काउंसलिंग का पहला राउंड

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के अनुसार ऑल इंडिया कोटा (AIQ), डीम्ड यूनिवर्सिटीज और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के लिए पहला राउंड 4 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पहले राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र: जिला परिषद शिक्षकों की पदोन्नति के लिए TET/CTET अनिवार्य, 31 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के आदेश

Punjab Paper Leak Protest: चंडीगढ़ में ABVP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग

अब हिंदी में आसान होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, MNNIT प्रोफेसर ने हिंदी में लिखी इंजीनियरिंग की पहली पुस्तक

नागपुर ZP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! SC के फैसले के बाद पदोन्नति के नियम तय, जानें किसे मिलेगा फायदा

दूसरे और तीसरे राउंड की तारीखें भी जारी

AIQ काउंसलिंग का दूसरा राउंड 24 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवार 8 सितंबर तक रिपोर्ट कर सकेंगे। वहीं तीसरा राउंड 10 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शेष सीटों के लिए आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

स्टेट काउंसलिंग 13 अगस्त से शुरू होगी

स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटीज अपने-अपने राज्यों में पहले राउंड की प्रक्रिया 13 अगस्त से 22 अगस्त 2026 के बीच आयोजित करेंगे। उम्मीदवारों को 28 अगस्त तक रिपोर्टिंग और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दूसरे राउंड की स्टेट काउंसलिंग 31 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगी, और एडमिशन 14 सितंबर को बंद हो जाएंगे।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड की भी घोषणा

दरअसल एमसीसी ने ‘स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ की तारीख भी घोषित कर दी है। यह राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। AIQ और स्टेट कोटा दोनों के तहत इस राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 10 अक्टूबर 2026 तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

8 सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

बता दें कि अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स का नया एकेडमिक सेशन 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा। MCC ने सभी मेडिकल कॉलेजों और काउंसलिंग एजेंसियों को समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि दाखिला प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

MCC ने कॉलेजों और राज्यों को दिए निर्देश

एमसीसी ने सभी कॉलेजों और राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों से कहा है कि काउंसलिंग प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी की जाए। आवश्यकता पड़ने पर शनिवार, रविवार और सरकारी अवकाश के दिनों को भी कार्य दिवस मानकर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2026: मेडिकल काउंसलिंग में बड़ा बदलाव! अब कॉलेज जाए बिना अपग्रेड होगी सीट, MCC ने जारी किए नए नियम

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए

काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों की सूची तैयार रखने, जरूरी दस्तावेज पहले से व्यवस्थित करने और MCC व संबंधित राज्य काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।

Neet ug counselling 2026 mcc schedule aiq state round dates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 02:58 PM

Topics:  

  • Education News
  • Medical Education Department
  • NEET-UG Counseling

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.