UPPSC PCS 2025: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 2,297 अभ्यर्थियों का चयन, यहां देखें परिणाम

UPPSC PCS 2025: यूपीपीएससी ने पीसीएस-2025 के मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 10,284 अभ्यर्थियों में से 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल हुए हैं। 812 पदों के लिए साक्षात्कार होगा।
UPPSC PCS 2025 Mains Result Declared, 2297 Candidates Qualify for Interview
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UPPSC PCS 2025 Mains Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस)-2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों में से 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग की ओर से साक्षात्कार की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

पीसीएस-2025 की मुख्य लिखित परीक्षा 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के तहत 28 प्रकार के पदों के लिए कुल 814 रिक्तियां घोषित की गई हैं। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, इनमें दो ऐसे पद हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है। इन दोनों पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा।

UPPSC PCS 2025 Mains Result Declared, 2297 Candidates Qualify for Interview
Agniveer Rally 2026: अग्निवीर फेज-2 भर्ती रैली में जा रहे हैं? ये 10 जरूरी दस्तावेज और नियम पहले जान लें

812 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

शेष 812 पदों पर चयन मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इन्हीं पदों के लिए आयोग ने 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नगत परीक्षा का परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित याचिका से संबंधित अंतिम न्यायिक निर्णय के अधीन रहेगा।

हाईकोर्ट के निर्णय का भी रहेगा असर

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दायर विशेष अपील से संबंधित मामले में हाईकोर्ट द्वारा पारित अंतिम निर्णय के अधीन महिला अभ्यर्थियों का परिणाम भी रहेगा।

UPPSC PCS 2025 Mains Result Declared, 2297 Candidates Qualify for Interview
UPSC ESE 2027 Recruitment: 480 इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन शुरू, 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें प्रक्रिया

आयोग ने सफल अभ्यर्थियों के लिए अधिमानता (प्रेफरेंस) और साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी अलग से जारी करने की बात कही है।

वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

अभ्यर्थी यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने कहा है कि सफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक और अन्य संबंधित सूचनाएं प्रश्नगत परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाली आगामी सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

यहां देखें परिणाम 👇🏻

Attachment
PDF
uppsc-pcs-mains-result-
Preview
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com