- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Will Organize Khelo India University Games In May 7500 People From Across The Country Will Participate
मई में यूपी करेगा ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’’ का आयोजन, देश भर से 7500 लोग लेंगे हिस्सा
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : यूपी में खेलों को बढ़ावा दे रही योगी सरकार (Yogi Government) मई महीने में दस दिवसीय ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’’ (Khelo India University Games) का आयोजन करने जा रही है। इसमें देश भर से लगभग 4000 एथलीट (Athlete) सहित 7500 लोग हिस्सा लेंगे। लखनऊ में गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी और वाराणसी में क्लोजिंग सेरेमनी होगी। यूनिवर्सिटी गेम्स में यूनिवर्सिटी के अंडर-27 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022″ का आयोजन उत्तर प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, वाराणसी, नोएडा और गोरखपुर में किया जाएगा। साथ ही एक गेम दिल्ली में भी आयोजित होगा। इसके अंतर्गत कुल 21 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
बीबीडी यूनिवर्सिटी को खेल गांव बनाया जाएगा
उत्तर प्रदेश खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आर्गनाइजिंग कमेटी की पहली बैठक हुई। इसमें अपर मुख्य सचिव, डॉ. नवनीत सहगल सहित आयोजन से जुड़े सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़े सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाए। आयोजन में लगे सभी कर्मियों की ट्रेनिंग कराई जाए। गेम्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। खिलाड़ियों कोे आने-जाने, ठहरने, खाने, खेलने आदि में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. सहगल ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पूरे देश से 4000 एथलीट, 1200 सपोर्ट स्टाफ और 900 तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे। इनकी सुविधा के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ लगभग 1300 वालंटियर्स लगाए जाएंगे। सभी वालंटियर्स को प्रतिदिन 500 रुपए का मानदेय भी दिया जायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
कौन हैं 10.09 सेकंड में इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर सिंह? इस कारनामे के बाद बन गए भारत के सबसे तेज धावक
मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का महासंग्राम, एक ही दिन में ध्वस्त कर दिए कई बड़े रिकॉर्ड, देखें वीडियो
U23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी
डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि गेम्स के सफल आयोजन के लिए सभी चारों जनपदों में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में लोकल मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया है। बीबीडी यूनिवर्सिटी को खेल गांव बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के लिए बेहतर परिवहन, खाने और ठहरने की व्यवस्था होगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एअरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। बैठक में प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा दीपक कुमार, प्रमुख सचिव परिवहन एम वेंकटेश्वर लू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Up will organize khelo india university games in may 7500 people from across the country will participate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
May 25, 2026 | 06:31 PMMeditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
May 25, 2026 | 06:25 PMओंकारेश्वर में हरियाणा के श्रध्दालुओं से मारपीट करने वाले 6 कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
May 25, 2026 | 06:23 PMफिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PMव्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
May 25, 2026 | 06:17 PMयात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
May 25, 2026 | 06:11 PMकरोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
May 25, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














