यूपी में खौफनाक शादी: दुल्हन के इंतजार में थे बराती, वापस आई दूल्हे के भाई की लाश
UP Wedding Tragedy: अलीगढ़ में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि 19 बराती घायल हो गए और घटना के बाद से दूल्हा भी लापता है।
- Written By: प्रिया सिंह
सोर्स - सोशल मीडिया
UP Wedding Tragedy Groom’s Brother Found Dead: आगरा से अलीगढ़ जा रही एक बारात में उस समय भयानक मोड़ आ गया जब दुल्हन का इंतजार कर रहे बरातियों को दूल्हे के चचेरे भाई की लाश मिली। शुक्रवार को आगरा के राहुल (इंजीनियर) की बारात अलीगढ़ के अतरौली स्थित लक्ष्मी फार्म हाउस पहुंची थी। धूमधाम से शादी की रस्में चल रही थीं और जयमाला के बाद आधे बराती तो लौटने के लिए बस में भी बैठ चुके थे। लेकिन रात करीब 11 बजे जब विदाई की बात कहकर वधू पक्ष के लोगों ने कुछ बरातियों को मैरिज होम के गेट पर बुलाया तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह बुलावा उनके लिए जानलेवा साबित होगा।
चेन खींचने से शुरू हुआ विवाद बरातियों पर जानलेवा हमला
मैरिज होम के गेट पर पहुंचते ही दूल्हे के चचेरे भाई दिलीप सिंह की सोने की चेन खींचने को लेकर विवाद शुरू हो गया। जब बरातियों ने इसका विरोध किया तो वधू पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर बेरहमी से हमला कर दिया।
दूल्हे के चचेरे भाई की मौके पर मौत
बीच-बचाव करने आए दूल्हे के एक और चचेरे भाई विनय कुमार को हमलावरों ने जमीन पर गिराकर लोहे की छड़ों से बुरी तरह पीटा। हमले में विनय ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हमले में दिलीप सिंह, अरुण कुमार सोनू सिंह समेत 19 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का यह पूरा मंजर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विनय की मौत की खबर जैसे ही आगरा स्थित उनके गांव पहुंची खुशियों का माहौल चीख-पुकार और मातम में बदल गया। सदमे में दूल्हे की मां मुद्रा देवी को तो हार्ट अटैक आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
Pre Wedding Photo Shoot: आपकी लव स्टोरी में चार चांद लगाने के लिए 5 शानदार प्री वेडिंग फोटो शूट आइडिया
गर्मी से बचने का अनोखा जुगाड़! टेंट के नीचे निकली बारात, वायरल वीडियो ने जीता दिल
सिल्लोड़ में 155 जोड़ों का सामूहिक विवाह: 26 साल से जारी पहल बनी मिसाल, फिजूलखर्ची पर रोक का संदेश
Viral Wedding Video: ड्रोन कैमरा देख चाचा ने चला दी गोली, शादी में मच गया हंगामा
दूल्हा भी लापता परिवार की बढ़ी चिंता
इस भयानक मारपीट की घटना के बाद से दूल्हा राहुल भी गायब है। परिजनों का आरोप है कि हंगामे के दौरान वधू पक्ष के लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। घटना के बाद से उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। राहुल का कोई सुराग न मिलने से उसके घरवालों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन…मध्य में भी ठंड की सीधी दस्तक, दक्षिण में बारिश का अलर्ट
मृतक विनय कुमार की शादी छह साल पहले रेखा से हुई थी और उनकी दो छोटी बेटियां (4 साल और 8 माह) हैं। पति का शव देखकर पत्नी रेखा और मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वे बार-बार यही कह रही थीं कि अब बेटियों का पालन-पोषण कैसे होगा और बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
