Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mathura Fraud: जैंत थाना क्षेत्र में आश्रम के लिए जमीन दिलाने के नाम पर ₹2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹2 करोड़ नकद और सोने के आभूषण बरामद किए हैं

  • Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 14, 2026 | 08:10 PM

गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mathura Fraud In The Name Of An Ashram: मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में आश्रम बनाने के नाम पर करीब ₹2.90 करोड़ की ठगी और चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी गई संपत्ति का लगभग 95 प्रतिशत बरामद कर लिया है। इस उल्लेखनीय सफलता पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम को ₹25 हजार के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

किराये के मकान में रहकर पूजा-पाठ का करते थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, गुजरात निवासी राकेश प्रजापति जैंत क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पूजा-पाठ का कार्य करते थे। मथुरा में स्थायी रूप से आश्रम बनाने की इच्छा के चलते उनका संपर्क पड़ोस के एक गेस्ट हाउस संचालक राजन से हुआ। राजन ने उन्हें आश्रम के लिए जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया। इस पर भरोसा कर राकेश ने गुजरात स्थित अपनी पैतृक संपत्ति बेच दी और करीब ₹2.90 करोड़ नकद अपने घर पर रख लिए।

लमारी में रखी पूरी नकदी लेकर फरार हुए आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि राजन ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले से साजिश रची थी। योजना के तहत वह पीड़ित को जमीन दिखाने के बहाने घर से बाहर ले गया, जबकि उसके साथी पीछे से घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी पूरी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

सम्बंधित ख़बरें

10 हजार में हुआ मासूम का सौदा! आगरा फोर्ट स्टेशन पर मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाई गई 12 साल की बच्ची

Ghaziabad Pink Booth: पिंक बूथ के बाहर घायल युवक की मदद न मिलने पर मौत, महिला पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप

यूपी में सपा के खिलाफ पोस्टर वार से गरमाई सियासत, राम मंदिर और पुराने बयानों को लेकर कई जिलों में लगे होर्डिंग

आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें- 10 हजार में हुआ मासूम का सौदा! आगरा फोर्ट स्टेशन पर मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाई गई 12 साल की बच्ची

जांच के दौरान पुलिस ने राजन, आलोक, प्रेमसागर और हिरेन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो गुजरात, एक हरियाणा के फरीदाबाद और एक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का निवासी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹2 करोड़ नकद, चोरी के पैसों से खरीदी गई एक नई कार, वारदात में प्रयुक्त वाहन, सोने के आभूषण, महंगे मोबाइल फोन, जिनमें iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Pro, Samsung Z Fold 7 और अन्य स्मार्टफोन शामिल हैं, बरामद किए हैं। इसके अलावा कुछ रकम को विदेशी मुद्रा में बदलने के मामले में संबंधित बैंक खातों को भी फ्रीज कराया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Mathura police bust 29 crore fraud four arrested in ashram land scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 08:10 PM

Topics:  

  • Crime In UP
  • Cyber Fraud
  • Mathura

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.