छोटे से कमरे में रहने वाले ममदानी जाएंगे महल में! न्यूयॉर्क के नए मेयर की जानें लाइफस्टाइल

Mamdani Mamdani: मेयर के आधिकारिक आवास ग्रेसी मेंशन से पूर्वी नदी दिखती है। यहां एक भव्य मनोरंजन कक्ष है। पेरिस के बगीचों वाले वॉलपेपर वाला हॉल है, जहां मेयर लंच-डिनर कर सकते हैं।
Know the lifestyle of Mamdani who lives in a small room
न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर ममदानी।
Updated on

New York Mayor Zohran Mamdani: भारतवंशी और न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर 34 वर्षीय जोहरान ममदानी इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह मेयर चुनाव में जीत के बाद अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, ममदानी और उनकी पत्नी रमा दुवाजी एस्टोरिया में 800 वर्ग फुट के एक बेडरूम वाले किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं। मेयर ने बताया है कि इस घर के सिंक से पानी टपकता था। उन्हें फर्श पर तौलिए बिछाने पड़ते थे। एस्टोरिया किफायती इलाका है। यह इलाका उनकी डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट छवि से मिलता है।

आलीशान विकल्प के तौर पर ग्रेसी मेंशन

मेयर का आधिकारिक निवास ग्रेसी मेंशन की बात ही अलग है। अपर ईस्ट साइड स्थित यह हवेली 226 साल पुरानी और 11 हजार वर्ग फुट बनी है। यहां प्लंबिंग की समस्या भी नहीं है। इसमें काफी भव्य झूमर, महोगनी के दरवाजे, पूर्वी नदी का खूबसूरत नजारा, मनोरंजन कक्ष है। इतना ही नहीं खाना बनाने के लिए एक शेफ भी नियुक्त है। यह हवेली दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है। बार के करीब और कड़ी सुरक्षा से घिरी है।

ममदानी नहीं शिफ्टिंग का नहीं लिया है फैसला

ममदानी ने अभी तय नहीं किया है कि वह ग्रेसी मेंशन जाएंगे या नहीं। हां, उन्होंने यह कहा है कि वह सिटी हॉल से काम करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा और लोगों के इकट्ठा होने की जगह की कमी पिछले मेयरों को भी परेशान करती थी। आखिरकार वह ग्रेसी मेंशन में शिफ्ट हुए थे।

ट्रंप नहीं करते पसंद

ममदानी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ममदानी की जीत को कम्युनिज्म और कॉमन सेंस के बीच का चुनाव बताया था। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ममदानी के वामपंथी विचारों की वजह से न्यूयॉर्क आर्थिक दुःस्वप्न की ओर बढ़ जाएगा। यहां तक यह भी दावा किया है कि न्यूयॉर्क छोड़कर लोग फ्लोरिडा भागने लगेंगे। ट्रंप ने कई बार धमकी दी है कि ममदानी के मेयर बनने के बाद वह न्यूयॉर्क के लिए संघीय फंडिंग कम कर देंगे। उतनी ही राशि देंगे, जो न्यूनतम होगी। इतना ही नहीं राष्ट्रपति ने ममदानी के जीत के भाषण को बहुत गुस्से वाला भाषण बता चुके हैं। उन्होंने ममदानी को वाशिंगटन के साथ अच्छे संबंध रखने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ममदानी की शुरुआत खराब रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com