Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन...मध्य में भी ठंड की सीधी दस्तक, दक्षिण में बारिश का अलर्ट

IMD Weather Alert: एक ओर दक्षिण भारत में मौसम चक्र ऐसा घूमा है कि सभी राज्यों में झमाझम ने बारिश ने दस्तक दे दी है। दूसरी तरफ उत्तर भारत के बाद अब मध्य भारतीय राज्यों में शीतलहर ने दरवाजा खटखटाया है।
aaj-ka-weather-update-north-india-cold-wave-central-india-chill-south-india-rain-alert
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IMD Weather Update: देश भर में मौसम इस समय दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दक्षिण भारत भारी बारिश के अलर्ट पर है, जबकि उत्तर और मध्य भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है।

एक ओर दक्षिण भारत में मौसम का चक्र ऐसा घूमा है कि सभी राज्यों में झमाझम ने बारिश ने दस्तक दे दी है। दूसरी तरफ उत्तर भारत के बाद अब मध्य भारतीय राज्यों में शीतलहर ने दरवाजा खटखटा दिया है। आपके राज्य में आज मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं...

दक्षिण भारत में होगी झमाझम

अगले कुछ दिनों तक दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी से कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिणी बांग्लादेश तक फैले तीन सक्रिय ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भारी वर्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। 16 से 19 नवंबर के बीच तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में हल्की से भारी वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इन राज्यों में हुई भारी बारिश

सुबह के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु के पंबन में 24 घंटों में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई, जो आने वाले भारी वर्षा के संकेत हैं। 16 और 17 नवंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र और केरल में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को इस खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

मध्य भारत में गिरने लगा पारा

इस बीच मध्य भारत शीत लहर की चपेट में आ चुका है। एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में भारी गिरावट आ रही है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। इसका प्रभाव पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 16 नवंबर तक जारी रहेगा। राजगढ़ (मध्य प्रदेश) और अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। आईएमडी का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उत्तर मध्य महाराष्ट्र में दो से तीन डिग्री की गिरावट की उम्मीद है।

जानिए कैसा है यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। 15 और 16 नवंबर को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। 17 से 20 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन रातें और ठंडी होंगी।

सबसे कम तपमान वाले जिले

शहर तापमान (°C)
कानपुर 8
इटावा 8.4
बरेली 9.2
अयोध्या 9.5
बाराबंकी 9.6
लखनऊ 11.4
बुलंदशहर 10
शाहजहांपुर 10.2
मेरठ 10.6
मुजफ्फरनगर 10.5

बिहार में सामान्य से एक महीने पहले ही ठंड बढ़ गई है। कई जिलों में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और अगले 72 घंटों में पटना, गया, रोहतास, भोजपुर, बक्सर समेत 15 जिलों में तापमान में और गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में कुछ अन्य जिलों के तापमान में भी गिरावट दिखाई देगी।

पहाड़ों पर ठिठुरन और बर्फबारी

उत्तराखंड में ठंड तेज़ी से बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में पाला जमने लगा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कई दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

देहरादून में भी सुबह और शाम की सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं बिहार पहुंच रही हैं। नतीजतन, रात के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी

मध्य प्रदेश में सर्दी अपने शुरुआती दौर में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। सुबह की ठंड इतनी तेज़ है कि ऐसा लग रहा है जैसे दिसंबर का आखिरी हफ़्ता हो। मौसम विभाग ने 17 ज़िलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। भोपाल, राजगढ़, इंदौर, सीहोर, देवास, शाजापुर, शिवपुरी, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर। लोगों को सुबह और देर शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com