UP Top 10 News: आकाश आनंद पर मायावती की शर्त, मेरठ में मस्जिद विवाद, आकृति केस SC पहुंचा; पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: याकूब का बेटा अरेस्ट, गोरखपुर में खाकी का रौब, आकृति चौधरी केस में SC पहुंची UP सरकार और प्रयागराज में पुलिसकर्मी पर FIR; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।
Uttar Pradesh Top 10 News Today
यूपी टॉप 10 न्यूजसोर्स- AI

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

1. आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने रखी बड़ी शर्त! ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति छोड़ें तभी BSP में मिलेगा पद

Ashok Siddharth Politics Retirement BSP
मायावती और आकाश आनंदसोर्स- सोशल मीडिया

भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने एक बड़ी शर्त रख दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से कहा कि बीएसपी पार्टी व मूवमेन्ट के हित के साथ-साथ खुद उनके परिवार एवं अपने दामाद आकाश आनन्द के भविष्य को ध्यान में रखकर अशोक सिद्धार्थ के पास अभी भी मौका है कि वे अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को त्याग कर व निजी स्वार्थ आदि से ऊपर उठकर राजनीति से पूरी तरह से संन्यास ले लें।

पढ़ें पूरी खबर...

2. आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

UP Government Supreme Court Appeal
सुप्रीम कोर्टसोर्स- IANS

छात्रा व एक्टिविस्ट आकृति चौधरी की एनएसए हिरासत रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने सीजेआई सूर्यकांत की बेंच को बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की जाएगी। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आकृति चौधरी की एनएसए के तहत हिरासत को रद्द कर दिया था और 5 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया था।

पढ़ें पूरी खबर...

3. सहारनपुर के बाद अब मेरठ में नया विवाद! शाही जामा मस्जिद के नीचे बौद्ध मठ होने का दावा, ASI जांच की मांग

Buddhist Monastery Claim Meerut Mosque
मेरठ की शाही जामा मस्जिदसोर्स- नवभारत लाइव

सहारनपुर की मस्जिद के बाद अब अगला नंबर खरखौदा की मस्जिद के आने की संभावनाएं जताई जा रही है। जनपद मेरठ में अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने भी शाही जामा मस्जिद परिसर के नीचे प्राचीन बौद्ध मठ होने के दावे की वैज्ञानिक जांच की मांग की है। उन्होंने कमिश्नर और डीएम को प्रार्थना पत्र देकर विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की।

पढ़ें पूरी खबर...

4. गोरखपुर पुलिस है, इतनी फोर्स बुलाऊंगा कि ठंडा हो जाओगे...दारोगा की खुली धमकी का VIDEO वायरल

Aviral Mishra Threatens Students Gorakhpur
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पुलिस अधिकारी अविरल मिश्रा ने छात्रों में धमकायासोर्स- सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी अविरल मिश्रा गोरखपुर विश्वविद्यालय में धरना कर रहे छात्रों को धमकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिस अधिकारी कहते हुए दिख रहे हैं कि ये गोरखपुर पुलिस है, इतनी फोर्स बुलाऊंगा कि ठंडा हो जाओगे। वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें पूरी खबर...

5. देवरिया में 4 लोगों को अवैध हिरासत में रखने पर इलाहाबाद HC सख्त, SP को फटकार; SHO को देना होगा 65 हजार हर्जाना

Deoria SHO Salary Deduction Compensation
देवरिया के गौरी बाजार थाने में पुलिस द्वारा 4 लोगों को अवैध रूप से हिरासत का मामलासोर्स- सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार थाने में पुलिस द्वारा 4 लोगों को अवैध रूप से हिरासत में रखने के मामले को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। सुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों के जवाब पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। साथ ही पीड़ितों को 65 हजार रुपए का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश में सबसे खास बात यह रही कि इस मुआवजे की पूरी रकम संबंधित SHO के सैलरी से वसूलने का आदेश है।

पढ़ें पूरी खबर...

6. Meerut: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे भूरा को पुलिस ने किया गिरफ्तारी, पिस्टल लेकर घर पहुंचने का आरोप

Meerut Former Minister Son Firoz Alias Bhoora Arrested Over Alleged Threat With Pistol
फिरोज उर्फ भूरा(सोर्स- नवभारत लाइव)

यूपी के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की गुंडई का मामला सामने आया है। पिस्टल लेकर साथियों के साथ सराय बहलीम में फिरोज उर्फ भूरा देर रात असलम पहलवान के घर पहुंचा और धमकी दी। इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत और वीडियो फुटेज पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शाम के समय भूरा को गिरफ्तार भी कर लिया।

पढ़ें पूरी खबर...

7. महिला सम्मान समारोह में सीएम योगी का सख्त संदेश, कहा- बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जेल या जहन्नुम

CM Yogi in Varanasi Women Safety Is Top Priority, Says UP Government
सीएम योगी(सोर्स-नवभारत लाइव)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। आशा एजुकेशन ग्रुप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, सफाई मित्रों, आशा वर्करों समेत कामकाजी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

पढ़ें पूरी खबर...

8. बुलंदशहर दौरे से पहले हैलीपैड विवाद, अखिलेश यादव ने प्रशासन की मंशा पर किए सवाल, कहा- सपा से डर रही योगी सरकार

akhilesh yadav on yogi government
हैलीपैड विवाद पर अखिलेश यादवसौजन्य-IANS

समाजवादी पार्टी का 12 सितंबर को बुलंदशहर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना है। इस आयोजन से पहले हैलीपैड को लेकर सियासी हंगामा मच गया है। सम्मेलन से ठीक पहले समाजवादी पार्टी का 11 सितंबर को बुलंदशहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस है। लेकिन पार्टी के दौरे से पहसे हैलीपैड को लेकर विवाद गहरा गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम से पहले बुलंदशहर में हैलीकॉप्टर उतारने की जगह यानी हैलीपैड को ब्लॉक कर दिया गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

9. 11 घंटे चली रेड: फिर हिरासत में लिए गए 11 शातिर, फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी लोगों को बना रहे थे ठगी का शिकार

Kanpur Fake Call Centre Busted: 11 Detained After 11 Hour Raid in Jajmau
फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का खुलासा (सोर्स- नवभारत लाइव)

जाजमऊ में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर 11 घंटे चली रेड में 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान प्राइवेट गाड़ी से आरोपियों को भगाने के प्रयास और मीडिया से अभद्रता को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे हैं। कानपुर पुलिस ने सोमवार शाम को जाजमऊ के मदीना मस्जिद में तीन मंजिला अपार्टमेंट में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पढ़ें पूरी खबर...

10. Prayagraj News: महिला सिपाही के भाई से ही पुलिसकर्मियों ने मांगी 20% रिश्वत, SI और कॉन्स्टेबल FIR दर्ज

SI-Constable Bribe Cyber Fraud Case
प्रयाराज में रिश्वत के आरोप में दरोगा- कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्जसोर्स- AI

साइबर ठगी के एक मामले में प्रयागराज पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि 60 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के शिकार परिवार से फ्रीज हुई रकम अदालत के आदेश के बाद वापस कराने के नाम पर विवेचक और एक सिपाही ने रिश्वत मांगी। पीड़ित परिवार का दावा है कि विवेचक को करीब 4.20 लाख रुपये दिए गए, लेकिन इसके बावजूद खाते में पूरी रकम वापस नहीं आई।

पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com