गोरखपुर पुलिस है, इतनी फोर्स बुलाऊंगा कि ठंडा हो जाओगे...दारोगा की खुली धमकी का VIDEO वायरल

Gorakhpur Police Viral Video: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों को 'ठंडा कर दूंगा' की धमकी देते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद अखिलेश यादव और कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।
Aviral Mishra Threatens Students Gorakhpur
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पुलिस अधिकारी अविरल मिश्रा ने छात्रों में धमकायासोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Aviral Mishra Threatens Students Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी अविरल मिश्रा गोरखपुर विश्वविद्यालय में धरना कर रहे छात्रों को धमकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिस अधिकारी कहते हुए दिख रहे हैं कि ये गोरखपुर पुलिस है, इतनी फोर्स बुलाऊंगा कि ठंडा हो जाओगे। वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने बताया तानाशाही भाजपा

यूपी कांग्रेस ने भी अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि छात्र मांगें हक तो मिलेगी धमकी, यही है भाजपा की 'ठंडा करने वाली' तानाशाही! गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अपनी जायज मांगों को लेकर 5 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों पर बीजेपी राज की पुलिस का असली चेहरा देखिए! विश्वविद्यालय पुलिस चौकी प्रभारी अविरल मिश्रा उंगली दिखाकर छात्रों को धमका रहे हैं "इतनी फोर्स मंगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा!"

'इतनी फोर्स मंगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा'

धरना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारी छात्रों पर चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्या यह शांतिपूर्ण धरना है? ये रवैया ठीक नहीं है, आगे उन्होंने कहा कि गोरखपुर पुलिस है, ये इतनी फोर्स मंगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा। याद रखना। ये वीडियो वायरल होते ही सियासी पारा बढ़ गया।

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। इस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, मुख्य-मुख से प्रेरित हैं, इसीलिए मौखिक रूप से इतने उद्वेलित हैं। संयम रखें और सौम्यता भी क्योंकि ये आंदोलनकारी छात्र हैं; कोई अपराधी नहीं।

Aviral Mishra Threatens Students Gorakhpur
आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने रखी बड़ी शर्त! ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति छोड़ें तभी BSP में मिलेगा पद

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर विश्वविद्यालय में 25 अगस्त को छात्र धरना दे रहे थे। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय के दोनों गेट पर ताला जड़ दिया था। इससे विश्वविद्यालय आने वाले टीचर और कर्मचारियों को समस्या हो रही थी। इस बीच विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत करने उनके बीच पहुंचे। बातचीत के दौरान छात्रों से उनकी झड़प हो गई। इसके बाद प्रॉक्टर वहां से चले गए। इसके बाद वहां पुलिस फोर्स बुलाई गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com