UP News: शादीशुदा प्रेमिका, अवैध संबंध और फिर मूवी देखकर मर्डर, सिर धड़ से अलग,आसिफ-साजरून की खूंखार दास्तां
Bahraich Horror Crime: यूपी के बहराइच जिले के बाइक मैकेनिक आसिफ ने प्रेमिका साजरून की गला काटकर हत्या कर दी। सालार फिल्म से प्रभावित होकर खास हथियार बनाया और वारदात को अंजाम दिया।
- Written By: सौरभ शर्मा
प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: बहराइच जिले में एक दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। 7 मार्च को नानपारा थाना क्षेत्र में एक नहर के पास महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई। यह कत्ल किसी साधारण हथियार से नहीं, बल्कि एक खास तरह के हथियार से किया गया था, जिसे आरोपी ने खुद अपने हाथों से तैयार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि यह हथियार उसे एक साउथ इंडियन फिल्म ‘सालार’ देखकर बनाने का आइडिया आया था। हत्या का आरोपी आसिफ, जो एक बाइक मैकेनिक था, उसने शादीशुदा प्रेमिका साजरून की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी।
शुरुआत में महिला की पहचान करना मुश्किल था, क्योंकि सिर और बाहें गायब थीं। लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस ने लाश की पहचान साजरून के रूप में की, जो श्रावस्ती जिले के चमरपुरवा गांव की रहने वाली थी। उसका पति मुंबई में काम करता था, जबकि वह मायके में रहती थी। पुलिस को पता चला कि साजरून का गांव के ही युवक आसिफ से प्रेम संबंध था। मोबाइल लोकेशन से यह भी साबित हो गया कि 6 मार्च को दोनों साथ थे और घटना स्थल पर गए थे।
उत्तरप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर के तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती और लूट का केस दर्ज, जानें क्या है मामला?
राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाई कोर्ट में खुलेगी ‘सीलबंद’ फाइल, दोपहर बाद शुरू होगी सुनवाई
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
सनातन को मिटाने वाले खुद…CM योगी ने वाराणसी में भरी हुंकार, बोले- PM मोदी ने संवारा भारत का सांस्कृतिक गौरव
फिल्म से मिला मर्डर का आइडिया, नेपाल भागने की कोशिश
पुलिस को जैसे ही संदेह हुआ, तो उसने आरोपी आसिफ की तलाश शुरू कर दी। आसिफ कत्ल के बाद नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बहराइच के मथुरा पुल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि साजरून उससे शादी की जिद कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने हत्या का प्लान बनाया। ‘सालार’ फिल्म देखकर उसने एक बाइक चेनस्पॉकेट से हथियार तैयार किया और उसी से साजरून का सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद उसने सिर और बाहें अलग-अलग जंगल में फेंक दीं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सिर और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
शॉकिंग मर्डर से इलाके में सनसनी
इस बर्बर हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम संबंधों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसमें आरोपी फिल्म या सोशल मीडिया से हिंसक आइडिया लेकर अपराध को अंजाम देते हैं। फिलहाल, आसिफ को जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
