असली सोना बताकर थमा दी पीतल की माला; वर्धा LCB ने गुजरात के शातिर ठगों को नागपुर से दबोचा
Wardha Crime News: वर्धा पुलिस ने पकड़ा 'नकली सोना' बेचने वाला अंतरराज्यीय गिरोह। 10 लाख की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 8.44 लाख का माल जब्त। मुख्य आरोपी अहमदाबाद का शातिर ठग।
- Written By: प्रिया जैस
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश (सौजन्य-नवभारत)
Fake Gold Fraud Wardha: नकली सोने के आभूषण असली बताकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुजरात और महाराष्ट्र में तलाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8 लाख 44 हजार 899 रुपये का माल जब्त किया है।
इस प्रकरण में वर्धा शहर पुलिस में समुद्रपुर तहसील के मांडगांव निवासी कपड़ा व्यवसायी संजय आंबटकर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 जनवरी को एक महिला और दो पुरुष उनके कपड़ों की दुकान पर आए और पीली धातु की माला को असली सोना बताकर बेचने की बात कही। आरोपियों ने माला के कुछ मोती जांच के लिए दिए, जिन्हें स्थानीय सुनार ने सोना बताया।
10 लाख लेकर फरार हुए आरोपी
विश्वास में आकर शिकायतकर्ता ने 21 जनवरी को वर्धा के बजाज चौक स्थित रामदेव बाबा मंदिर के पास आरोपियों को 10 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में जब माला की दोबारा जांच कराई गई तो वह पूरी तरह नकली निकली। शिकायत मिलने के बाद एलसीबी वर्धा ने समानांतर जांच शुरू की। मोबाइल फोटो के आधार पर मुख्य आरोपी मंगल अमर सोलंकी, निवासी कुबेरनगर, अहमदाबाद (गुजरात) की पहचान हुई।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
Wardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
हिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
जांच में पता चला कि वह पिछले चार महीनों से नागपुर के मानेवाड़ा इलाके में रह रहा था। पुलिस टीम ने नागपुर के बालाजी नगर, मानेवाड़ा क्षेत्र में छापा मारकर मंगल अमर सोलंकी (28) और राजकुमारी विष्णु पवार (54) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीसरे साथी बबलू राजेश राठोड निवासी मानेवाड़ा, नागपुर की संलिप्तता सामने आई है।
प्वाइंटर
- कपड़ा व्यवसायी से की गई 10 लाख रुपये की ठगी
- शिकायत के बाद एलसीबी वर्धा ने जांच शुरू की
- गुजरात व महाराष्ट्र में तलाश कर 2 को किया अरेस्ट
यह भी पढ़ें – संसद में गूंजी विदर्भ के विस्थापितों की पीड़ा; प्रियंका गांधी ने डॉ. पडोले से मिलकर जाना गोसीखुर्द का दर्द
नकद व नकली सोना किया जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद ₹7 लाख 21 हजार 400 रुपये, 2 किलो नकली सोने की दो मालाएं, एक एंड्रॉयड व एक कीपैड मोबाइल तथा वारदात को अंजाम देने उपयोग में लायी गई दोपहिया वाहन समेत कुल ₹8 लाख 44 हजार 899 रुपयों का माल जब्त किया गया़
मुख्य आरोपी अमर शातिर बदमाश
वर्धा पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मंगल अमर सोलंकी आदतन अपराधी है और उसके द्वारा अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की ठगी किए जाने की संभावना है। मामले की आगे की जांच वर्धा शहर पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, एपीआई आशिषसिंग ठाकुर, पीएसआई विजयसिंग गोमलाडू, पुलिसकर्मी चंद्रकात बुरगे, सचिन इंगोले, भूषण निघोट, प्रमोद पिसे, निलीमा उमक, अमोल नगराले, मंगेश गावरे, राहुल अधवाल, रितेश गेटमे, दिनेश बोथकर व गोविंद मुंडे ने अंजाम दिया।
