योगी के राज में सेना सुरक्षित नहीं… जवान को गोलियों से भून डाला, हाथरस की घटना ने खड़े किए कई सवाल
Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस में खौफनाक वारदात हुई है। आगरा से अपने घर लौट रहे सेना के जवान को कुछ लोगों ने घेर लिया और फिर गोलियां से भून डाला। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
- Written By: रंजन कुमार
घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी।
Hathras Army Soldier Murder : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने भारतीय सेना के एक जवान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हमलावरों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब जवान अपनी कार से घर लौट रहा था। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय अखिलेश चौधरी के रूप में हुई है, जो सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव समदपुर का निवासी था। अखिलेश आगरा कैंट की इंजीनियरिंग विंग में तैनात था। चश्मदीदों के मुताबिक गुरुवार दोपहर 1:30 बजे जब वह हाथरस से अपने निजी काम निपटाकर घर लौट रहा था, तभी मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने उसकी कार को घेर लिया।
जान बचाने को सड़क पर भागा
हमलावरों को देख अखिलेश अपनी जान बचाने के लिए कार छोड़कर सड़क पर भागा, लेकिन बदमाशों ने उसे पीछा करके बेहद नजदीक से 5 गोलियां मार दीं। फायरिंग की आवाज से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में दहेज प्रताड़ना के 3 अलग मामले; 9 ससुरालीजनों पर वेदांत नगर, वालूज और जिन्सी में FIR दर्ज
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
सूचना मिलते ही हाथरस पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहुलुहान हालत में जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। देश की सीमा पर तैनात रहने वाले बेटे की घर के पास ही इस तरह हत्या हो जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
यह भी पढ़ें : भारतीय सेना के जवान की हत्या का केस, NIA ने 5 नक्सलियों पर कसा शिकंजा, दाखिल की चार्जशीट
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की कई टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा समेत जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की वजहों की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। यह घटना उत्तर प्रदेश में अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि खाकी कब तक इन हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।
