Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में धर्मांतरण का मास्टरमाइंड निकला मौलवी खलीलु, हिंदू युवतियों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार

Mirzapur Conversion Case : यूपी के मिर्जापुर में पुलिस ने मौलवी खलीलु रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर आरोप है कि वह हिंदू युवतियों को धर्म बदलने के लिए तैयार करवाता थे। उससे पूछताछ जारी है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 05, 2026 | 09:15 PM

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मौलवी। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Conversion News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड माने जा रहे मौलवी खलीलु रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मौलवी जिम जाने वाली हिंदू युवतियों को निशाना बनाने के लिए जिम ट्रेनरों का इस्तेमाल करता था और जादू-टोने के जरिए उनका ब्रेनवॉश करता था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब दो युवतियों ने अलग-अलग थानों में अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ितों के अनुसार, जिम मालिक और ट्रेनर पहले उनसे दोस्ती करते थे और फिर उन्हें प्रेम जाल में फंसाते थे। इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। जब युवतियां पूरी तरह दबाव में आ जाती थीं, तब उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था। मौलवी खलीलु रहमान इस पूरी प्रक्रिया में झाड़-फूंक और धार्मिक प्रभाव का इस्तेमाल कर युवतियों को मानसिक रूप से तैयार करने का काम करता था।

4 जिम सील, 8 गिरफ्तारियां

यूपी पुलिस ने इस मामले में चार जिम सील कर दिए हैं। मौलवी खलीलु इस केस में गिरफ्तार होने वाला आठवां आरोपी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार 2023 के वाराणसी धर्मांतरण केस से जुड़े हैं, जहां एक हिंदू युवती का जबरन निकाह कराया गया था। गिरफ्तार मौलवी काफी पढ़ा-लिखा है और चील्ह स्थित मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता था, जिसकी आड़ में वह अपना नेटवर्क चला रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

कपड़े उतरवाए-गर्म चम्मच से जलाया, प्राइवेट पार्ट पर डाला पेट्रोल…गुरुग्राम में मासूमों से हुई दरिंदगी

योगी के राज में सेना सुरक्षित नहीं… जवान को गोलियों से भून डाला, हाथरस की घटना ने खड़े किए कई सवाल

बेवफा सोनम के बाद बेरहम अंजू…आशिक के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, ‘हनीमून मर्डर 2.0’ की हैरतअंगेज कहानी

गैरेज में काम बना अपराध का हथियार! नवी मुंबई में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

यह भी पढ़ें :  यूपी में हिंदुओं को बनाया जा रहा ईसाई, धर्म परिवर्तन कराने के लिए विदेश से हो रही फंडिंग

यूपी में धर्मांतरण के अन्य मामले

यूपी में इस तरह का पहला मामला नहीं है। पहले भी कई बड़े धर्मांतरण गिरोह का खुलासा हो चुका है। उमर गौतम केस में मूकबधिर बच्चों और गरीब लोगों के सामूहिक धर्मांतरण का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। बरेली और गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग और कोचिंग सेंटरों के जरिए युवाओं को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लागू कर रखा है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर सख्त सजा का प्रावधान है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही कि इस अवैध नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

Maulvi khalilu turns out to be the mastermind of religious conversions in up arrested for targeting hindu girls going to the gym

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 09:15 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.