-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Hc Reserves Order On Irfan Solankis Sentence
UP : सीसामऊ उपचुनाव पर सस्पेंस! इरफान सोलंकी की सजा पर HC का आदेश सुरक्षित
- Written By: राहुल गोस्वामी
आगजनी मामले में जेल में बंद कानपुर के पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी व अन्य की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिलहाल अपना आदेश सुरक्षित कर लिया है।

इरफान सोलंकी
प्रयागराज: एक बड़ी खबर के अनुसार आगजनी मामले में जेल में बंद कानपुर के पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी व अन्य की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिलहाल अपना आदेश सुरक्षित कर लिया है। वहीं राज्य सरकार की तरफ से इस मामले पर दलील पूरी हो गई। इस बाबत न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह ( प्रथम) की खंडपीठ में मामले की सुनवाई जारी है।
जानकारी दें कि, एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट कानपुर नगर ने पूर्व विधायक समेत पांच लोगों को सात साल कैद की सजा सुना चुकी है। हालांकि इस सजा से इरफान की विधायकी भी खत्म हो गई। ऐसे में इस सजा के खिलाफ पूर्व विधायक ने हाई कोर्ट में एक अपील दायर की है तथा अपील लंबित रहने तक जमानत पर रिहाई की भी मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
रथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
पंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सुनवाई छह सप्ताह के लिए स्थगित; लंबित मामले का दिया हवाला
Bihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
गौरतलब है कि, इरफ़ान सोलंकी की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आदेश सुरक्षित रखे जाने से UP के सीसामऊ सीट पर हो रहे उपचुनाव पर सस्पेंस बकरार है। क्योंकि अगर इरफ़ान सोलंकी की सदस्यता बहाल होती है, तो उपचुनाव नही होंगे । दरअसल आगजनी के मामले में 7 साल की सजा पाने की वजह से ही इरफ़ान की सदस्यता गई थी और इसी के चलते इस सीट पर आगामी 20 नवंबर को उपचुनाव होने है।
यहां पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, AMU का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा कायम
बता दें कि, कानपुर के जाजमऊ इलाके में डिफेंस कॉलोनी की निवासी फातिमा के मकान में आग लगाने के आरोप में इरफान सोलंकी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। तब मामले पर कानपुर की एक विशेष अदालत ने सोलंकी और चार अन्य लोगों को दोषी करार देते हुए सात जून 2024 के अपने आदेश में उन्हें सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी।
इस बाबत कानपुर की विशेष अदालत के निर्णय के खिलाफ अपील दायर हुई तथा जमानत के साथ ही सजा पर रोक लगाने के लिए भी अर्जी दायर है। दूसरी तरफ मामले पर राज्य सरकार ने इरफ़ान सोलंकी की सजा बढ़ाने के लिए अपील दायर की है। फिलहाल इरफान सोलंकी यूपी की महाराजगंज जिला जेल में कैद है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Up hc reserves order on irfan solankis sentence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
Jul 14, 2026 | 06:34 PM19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
Jul 14, 2026 | 06:30 PMपंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सुनवाई छह सप्ताह के लिए स्थगित; लंबित मामले का दिया हवाला
Jul 14, 2026 | 06:28 PMBihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
Jul 14, 2026 | 06:28 PMअजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
Jul 14, 2026 | 06:27 PMChandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
Jul 14, 2026 | 06:24 PMiPhone 18 Pro का इंतजार होगा खत्म, सितंबर में लॉन्च की तैयारी, दमदार बैटरी, नया A20 Pro चिप मचेगी धूम
Jul 14, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM










