-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Farmers Have Craze For Cultivation Of Pulses And Oilseeds
यूपी के किसानों ने धुआंधा की दलहन-तिलहन की बुआई, बढ़ा इस बार रकबा
- Written By: Saurabh Pal
Farmer News: उत्तर प्रदेश के लिए यह मानसून काफी लाभदायक साबित हुआ है। यूपी के किसानों ने इस बार दलहन और तिलहन की जमकर बुआई की है। पिछली बार कि तुलना में डेढ़ गुना रकबा बढ़ गया है।

यूपी के किसानों ने धुआंधा की दलहन-तिलहन की बुआई, बढ़ा इस बार रकबा
लखनऊः उत्तर प्रदेश तिलहन और दलहन के उत्पादन में निर्भर बने, योगी सरकार की यही मंशा है। सरकार इन दोनों की खेती को लगातार प्रोत्साहन भी दे रही है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि इन दोनों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर बने। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को ट्रेनिंग के साथ अनुदान पर कृषि यंत्र देने के अलावा उन्नत प्रजाति के रोगों और कीटों के प्रति प्रतिरोधी अधिक एपीजे वाली उन्नत प्रजातियों के बीज भी अनुदान पर मुहैया कराए जा रहे हैं।
इसके नतीजे भी आने लगे हैं। खरीफ के मौजूदा सीजन के आंकड़े इसके सबूत हैं। कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, खरीफ के मौजूदा सीजन में 21 जुलाई तक तिलहन की सभी प्रमुख फसलों तिल, मूंगफली और सोयाबीन के बोआई का रकबा पिछले सीजन की तुलना में करीब सवा गुना तक बढ़ा है।
फसलों की बुआई बढ़ी
साल 2024 में इन फसलों की बोआई का कुल रकबा 432.250 हजार हेक्टेयर था, जो साल 2025 में बढ़कर 547.144 हजार हेक्टेयर हो गया। इसमें तिल के रकबे में तो डेढ़ गुने से अधिक की वृद्धि हुई है। पिछले साल तिल का रकबा 180.26 हजार हेक्टेयर था, जो मौजूदा साल में बढ़कर 303 हजार हेक्टेयर हो गया। साल भर में रकबे की यह बढ़त खुद में अभूतपूर्व है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक, कंट्रोल रूम का लेआउट डार्क वेब पर अपलोड! दावे से हड़कंप
अफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
देश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूं… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
दलहन और तिलहन की खेती में वृद्धि
इसी तरह इस सीजन की तिलहन की अन्य दो फसलों मूंगफली एवं सोयाबीन के बोआई के रकबे में भी वृद्धि हुई है। इसी समयावधि में सोयाबीन का रकबा 34.12 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 40 हजार हेक्टेयर हो गया। मूंगफली का रकबा भी 204 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 218 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया।
जहां तक दलहनी फसलों की बात है तो खरीफ के सीजन की प्रमुख फसल अरहर है। यही सबसे पसंदीदा दाल भी है। अभी इसके बोआई का समय भी है। कुछ किस्मों की बोआई सितंबर तक की जाती है।
लिहाजा इसका रकबा अभी और बढ़ सकता है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, तुलना की अवधि में अरहर की बोआई का रकबा 184 हजार हेक्टेयर से 273 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। मूंग भी 30 से बढ़कर 32 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गई है। जबकि, उरद में पीछे है।
ये भी पढ़ें- 125 करोड़ की वसूली, फिर भी नागपुर की सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, सीवेज लाइन जाम
खरीफ सीजन में भी बुआई धुधांधार
खरीफ की बाकी मुख्य फसलों धान एवं मक्के की बोआई का रकबा भी बढ़ा है। धान का रकबा 4,193 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 5,546 और मक्के का रकबा 636 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 701 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। कपास के प्रति भी उत्तर प्रदेश के किसानों की रुचि बढ़ी है। इसका रकबा सात हजार हेक्टेयर से 18 हजार तक पहुंच गया है। अगर खरीफ की फसलों के कुल रकबे की बात करें तो पिछले साल करीब 6,574 हजार हेक्टेयर था, जो मौजूदा सीजन में बढ़कर 8,262 हजार हेक्टेयर हो गया है।- एजेंसी इनपुट के साथ
Up farmers have craze for cultivation of pulses and oilseeds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














