- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Dupty Cm Keshav Prasad Maurya On 9 Assembly Bye Election Seats
हम 9 की 9 विधानसभा उपचुनाव की सीटें जीत रहे साथ में महाराष्ट्र और झारखंड भी, केशव मौर्या बोले सपा का सूपड़ा साफ
यूपी में बीजेपी कितनी सीटों पर विजयी होगी। इस पर सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि हमें उम्मीद है कि हम 9 की 9 विधानसभा उपचुनाव की सीटें जीतेंगे।
- Written By: साक्षी सिंह

केशव प्रसाद मौर्य (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: हाल में दो चरण में झारखंड चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 15 राज्यों के 50 सीटों पर उप चुनाव भी हुए। बीते दिन यानी 20 नवंबर को हुए। इसी में उत्तर प्रदेश के 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुआ। कल यानी 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने वाले हैं। यूपी में बीजेपी कितनी सीटों पर विजयी होगी। इस पर सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बयान दिया है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि हमें उम्मीद है कि हम 9 की 9 विधानसभा उपचुनाव की सीटें जीतेंगे। झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। कांग्रेस की अगुवाई वाले सारे गठबंधन चारों खाने चित्त होंगे और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा उत्तर प्रदेश से साफ होगा।
अखिलेश यादव को बताया मुद्दा विहिन
सम्बंधित ख़बरें
कब होंगे UP में पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- विधानसभा इलेक्शन से पहले…
संभाजीनगर में ट्रैफिक जाम पर बवाल, नगरसेविकाओं का रोको रास्ता; अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा
वाराणसी में गंगा की लहरों पर शर्मनाक हरकत! बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल, मचा सियासी बवाल
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
केशव प्रसाद मौर्या ने आगे कहा कि उपचुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव हारने यानी कल नतीजे आने के बाद की पटकथा वे आज ही तैयार कर रहे हैं। अखिलेश यादव मुद्दा विहीन हैं। यह जो भी घटनाक्रम है उस पर निश्चित तौर से चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और जो भी आदेश चुनाव आयोग की ओर से दिया जाएगा उसका पालन होगा।
अखिलेश यादव भी कर चुके हैं जीत के दावे
हालांकि सपा मुखिया भी 9 की 9 विधानसभा उपचुनाव में जीत के दावे कर चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट X पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा की लाख कोशिशों के बावजूद भी इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति नैतिक रूप से सभी 9 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है। अब आप सबसे आग्रह है कि अपने वोट की रक्षा करें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही थोड़ा विश्राम करें और फिर जनसेवा के लिए निकल पड़ें।
केशव प्रसाद मौर्या का बयान
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव पर कहा, “हमें उम्मीद है कि हम 9 की 9 विधानसभा उपचुनाव की सीटें जीतेंगे। झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की प्रचंड बहु्मत से सरकार बनेगी। कांग्रेस की अगुवाई वाले सारे… pic.twitter.com/K8HB6ceSW0 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2024
यूपी के इन सीटों पर हुआ उपचुनाव
उत्तर प्रदेश के मीरापुर, कुंदरीकी, गाजियाबाद, खैर, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझंवा और करहल विधानसभा में उपचुनाव हुए हैं। जिन नौ सीट पर उपचुनाव हुआ है उनमें से आठ सीट मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उनके विधानसभा से इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं। इसलिए उपचुनाव हुआ। जबकि सीसामऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द किये जाने के चलते उपचुनाव हुआ।
कुल 90 उम्मीदवार चुनावी मैदान थे
उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार मैदान में थे। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में थे। वहीं, सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार सीसामऊ सीट पर अपनी किस्मत आजमाए।
Up dupty cm keshav prasad maurya on 9 assembly bye election seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन की AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक पंजे की झलक ने बढ़ाया सस्पेंस
Apr 07, 2026 | 01:48 PMBhandara : महावितरण का सख्त कदम, बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई; 10 गांवों में जलापूर्ति ठप
Apr 07, 2026 | 01:46 PMचार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?
Apr 07, 2026 | 01:38 PMअपना ब्लाउज फाड़ लो…, केरल कांग्रेस नेता ने दिया शर्मनाक बयान, विरोधियों को फंसाने का दिया अजीबोगरीब नुस्खा
Apr 07, 2026 | 01:38 PMभंडारा में बड़ी कार्रवाई, पोक्सो जांच में खुलासा; नाबालिग मामले में होटल मालिक पर केस
Apr 07, 2026 | 01:35 PMनागपुर: महज चप्पल पहनने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, रामटेक पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
Apr 07, 2026 | 01:29 PMYRKKH में बड़ा ट्विस्ट, मेहर ने तोड़ा अभिरा का फोन, सबूत मिटते ही बढ़ीं मुश्किलें, क्या अब सामने आएगा सच
Apr 07, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM













