‘डबल इंजन’ की सरकार ‘डेमोग्राफी’ नहीं बदलने देगी, संभल हिंसा रिपोर्ट पर CM योगी की दो टूक
Uttar Pradesh: के मुख्यमंत्री सीएम योगी का संभल हिंसा पर रिपोर्ट के बाद पहला रिएक्शन सामने आया है। सपा और कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि इन लोगों ने चुन-चुन कर हिंदुओं पर अत्याचार करवाए है।
- Written By: सौरभ शर्मा
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया)
CM Yogi Adityanath on Sambhal Violence Report: संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की धरती से कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी सरकार किसी भी क्षेत्र की जनसांख्यिकी को बदलने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी। सीएम योगी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो कोई भी डेमोग्राफी बदलने का दुस्साहस करेगा, उसे खुद उस जगह से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह बयान उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और सामाजिक संतुलन को लेकर सरकार के सख्त रुख को दर्शाता है।
प्रतापगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने विशेष रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शासनकाल की याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि उस समय हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जाता था। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें दंगों के माध्यम से क्षेत्रों को ‘हिंदू विहीन’ करने की साजिश करती थीं और हिंदुओं की डेमोग्राफी को बदलने के लिए उन पर अत्याचार करवाती थीं।
डबल इंजन की सरकार Demography को नहीं बदलने देगी। जो भी Demography को बदलने का दुस्साहस करेगा, उसको स्वयं पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा… pic.twitter.com/zZuZshcmrJ — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
हरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
गाजीपुर की ‘बेटी’ के लिए दिल्ली से लखनऊ तक मचा कोहराम; सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
अब तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि अब प्रदेश में ‘डबल इंजन’ की सरकार है जो किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि अब तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो चुका है और सरकार संतुष्टीकरण के माध्यम से समाज के हर नागरिक के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे व्यापारियों में सुरक्षा और जनता में संतुष्टि का भाव बढ़ा है। आज प्रदेश माफिया मुक्त हो रहा है।
यह भी पढ़ें: PM को गाली BJP के ही लोगों ने दी, राहुल को बदनाम करने की बड़ी साजिश; राउत ने उठाया सच्चाई से पर्दा
विकास की सौगात और महिला सुरक्षा का वादा
अपनी यात्रा के दौरान सीएम योगी ने प्रतापगढ़ वासियों को लगभग 550 करोड़ रुपये की 116 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपी, छात्रों को लैपटॉप दिए और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण के चेक भी वितरित किए। महिला सुरक्षा को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई बेटी-बहन की इज्जत पर हाथ डालता है तो अगले चौराहे पर उसका काम तमाम हो जाता है। इससे पहले, प्रतापगढ़ पहुंचने पर सीएम योगी ने मां बेल्हा देवी धाम में दर्शन-पूजन भी किया।
