सपा विधायक रागिनी सोनकर का तीखा सवाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे दिया जवाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का जिक्र यूपी विधानसभा के दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवाल पर कुछ इस तरह पलटवार करते हुए जवाब दिया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी की रागिनी सोनकर ने नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 1 ट्रिलियन इकोनामी के लिए कुछ तीखे सवाल पूछे, जिस पर योगी आदित्यनाथ में अपने ही अंदाज में जवाब दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के नेताओं को लगता है कि उत्तर प्रदेश कभी 1 ट्रिलियन इकोनामी बन ही नहीं सकता और हमारा देश भी कभी विकसित नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश के मुखिया  योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों के पास अपना व्यक्तिगत एजेंडा होता है, वह देश हित की बात कैसे सोच सकते हैं। इस दौरान अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर निशाना साधा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com