Vaisno Devi Landslide: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंग 4-4 लाख रूपये

CM Yogi Adityanath: जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
vaishno-devi-tragedy-cm-yogi-announces-4-lakh-compensation
योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jammu Landslide: जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर मंगलवार को भारी बारिश से हुए लैंडस्लाइड में अब तक 33 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस भयावह दुर्घटना में 20 लोगों से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-कटरा राजमार्ग यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।

बचाव अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल, वैष्णो माता की यात्रा रोक दी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैष्णो देवी हादसे को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख

उन्होंने वैष्णो देवी हादसे में उत्तर प्रदेश के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया है कि सरकार मृतकों के शवों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था करेगी।

हादसे में 33 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में अब तक 32 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 20 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं माता वैष्णो देवी से दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com