आरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
Falahari Maharaj letter: मथुरा में फलाहारी महाराज ने आरक्षण व्यवस्था समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग करते हुए कॉकरोच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके को खून से पत्र लिखा।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
फलाहारी महाराज पत्र लिखते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत)
Falahari Maharaj letter Written With Blood: आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर फलाहारी महाराज ने कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके को खून से पत्र लिखकर समर्थन मांगा है। पत्र में फलाहारी महाराज ने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था शिक्षित युवाओं के लिए अभिशाप साबित हो रही है। इसलिए आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए, जाति के आधार पर नहीं।
अच्छे अंक लाकर भी नौकरी से वंचित रह जाते हैं सवर्ण युवा
फलाहारी महाराज ने पत्र में दावा किया है कि अधिक अंक प्राप्त करने वाले कई युवा नौकरी से वंचित रह जाते हैं, जबकि कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिल जाता है। महाराज ने इसे प्रतिभा के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि आरक्षण देश को “दीमक की तरह खोखला” कर रहा है। उन्होंने सवर्ण युवाओं के हितों की रक्षा के लिए इस मुद्दे पर आगे आने की अपील की।
वास्तविक जरूरतमंदों को मिले आरक्षण का लाभ
फलाहारी महाराज ने कॉकरोच जनता पार्टी को लिखे पत्र में यह भी सवाल उठाया गया कि क्या केवल दलित युवाओं के हितों की चिंता की जाएगी या सभी वर्गों के युवाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Student Protest की GenZ लड़कियों पर भड़की कंगना, बोली- माता-पिता के पैसों पर बिताती है जिंदगी
CJP Protest: प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोषियों पर एक्शन के दिए निर्देश
ग्राम प्रधानों पर हाईकोर्ट सख्त; वित्तीय अनियमितता पर रिकवरी का आदेश, कहा- कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी
साढ़े 3 फीसदी वालों का राज! SC आरक्षण में दखल न दे हुकूमत, आनंदराज आंबेडकर ने फडणवीस सरकार को दी चेतावनी
यह भी पढ़ें- गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भाजपा शुरू करेगी राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान, CM योगी रहेंगे शामिल
उन्होंने आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण लागू करने की वकालत करते हुए फलाहारी महाराज ने कहा कि इससे वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। फलाहारी महाराज द्वारा खून से लिखे गए इस पत्र के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, कॉकरोच पार्टी की ओर से इस पत्र पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
