भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

Satish Mahana National Anthem Video: राष्ट्रगान के बीच निकलने के वायरल वीडियो पर उठे विवाद पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है।
UP Speaker Viral Video Clarification
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महानासोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

UP Speaker Viral Video Clarification: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) सतीश महाना ने राष्ट्रगान के बीच में ही कार्यक्रम स्थल से रवाना होने पर शुरू हुए विवाद पर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर सतीश महाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे राष्ट्रगान के बीच में ही कार्यक्रम स्थल से रवाना होते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा से लेकर अपने विधान सभा क्षेत्र तक, प्रत्येक अवसर व स्थान पर हमने, हमारे कार्यकर्ताओं तथा सहयोगियों ने सदैव संविधान और राष्ट्रगान का सर्वोच्च सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे।

सतीश महाना ने दी सफाई

सतीश महाना ने लिखा, सम्मानित जनता को सादर प्रणाम। सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो के संबंध में सही तथ्यों का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले, इस उद्देश्य से मैं यह संदेश आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। कल उन्नाव में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिए जाने के दौरान, संयोगवश उसी समय प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) के भीतर राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ, जहां हमारी उपस्थिति नहीं थी।

उन्होंने बताया कि ये दोनों कार्यक्रम पूर्णतः अलग थे। परंतु सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर ऐसा भ्रामक विश्लेषण किया जा रहा है, मानो राष्ट्रगान के समय हम रुके नहीं। मैं यह पूर्णतः स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ।

UP Speaker Viral Video Clarification
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सफाई दीसोर्स- सोशल मीडिया

सत्यता की जांच के बाद चर्चा की अपील

सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा से लेकर अपने विधान सभा क्षेत्र तक, प्रत्येक अवसर व स्थान पर हमने, हमारे कार्यकर्ताओं तथा सहयोगियों ने सदैव संविधान और राष्ट्रगान का सर्वोच्च सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे।

मेरा मीडिया के सभी सम्मानित साथियों एवं पत्रकार बंधुओं से भी आग्रह है कि कृपया तथ्यों की सत्यता की जांच करने के उपरांत ही विषय पर चर्चा करें।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल यह घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की है। सतीश महाना यहां एक शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में गार्ड ऑफ ऑनर समारोह के दौरान राष्ट्रगान (जन-गण-मन) चल रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राष्ट्रगान पूरा होने के पहले ही सतीश महाना अचानक आगे बढ़ने लगे और राष्ट्रगान के बीच में ही छोंड़कर गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए।

UP Speaker Viral Video Clarification
राष्ट्रगान के बीच में ही रवाना हुए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना! वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद-VIDEO

हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक और कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग भी उनके पीछे-पीछे रवाना हो गए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com