राष्ट्रगान के बीच में ही रवाना हुए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना! वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद-VIDEO

Satish Mahana Viral Video: UP विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का राष्ट्रगान के बीच में ही जाने का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताया।
Satish Mahana national anthem viral video screenshot UP politics news
राष्ट्रगान के समय रवाना होते सतीश महानासोर्स- X स्नैपग्रैब
Published on
Updated on

Satish Mahana Leaving During National Anthem: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार विवादों के घेरे में कोई और नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) सतीश महाना हैं। सोशल मीडिया पर सतीश महाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे राष्ट्रगान के बीच में ही कार्यक्रम स्थल से रवाना होते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही उनके इस तरह चले जाने पर अब इंटरनेट पर गंभीर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?

यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की है, जहां सतीश महाना एक शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान जब उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था, तब वहां राष्ट्रगान (जन-गण-मन) चल रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रगान अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि सतीश महाना अचानक आगे बढ़ने लगे और राष्ट्रगान के बीच में ही गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि उनके साथ उनके समर्थक और कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग भी पीछे-पीछे रवाना हो गए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग संवैधानिक पद की गरिमा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Satish Mahana national anthem viral video screenshot UP politics news
मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

कांग्रेस का तीखा हमला, प्रोटोकॉल बड़ा या राष्ट्रगान?

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ, विपक्षी दलों ने सतीश महाना पर निशाना साधना शुरू कर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता दिनेश शुक्ला ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'अपने प्रोटोकॉल का सम्मान लिया और चल दिए। क्या यह अपमान नहीं है, राष्ट्रगान का?'। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कई अन्य लोग भी इस वीडियो को शेयर कर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Satish Mahana national anthem viral video screenshot UP politics news
एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

आयोजक ने दी सफाई: जानिए क्या है सच्चाई

इस बड़े विवाद के सामने आने के बाद कार्यक्रम के आयोजक वेणु रंजन भदौरिया ने सतीश महाना के बचाव में एक स्पष्टीकरण जारी किया है। भदौरिया का कहना है कि जहां विधानसभा अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था, वास्तव में वहां राष्ट्रगान नहीं बज रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगान अंदर मुख्य कार्यक्रम स्थल (सभागार) में बज रहा था, और उसकी केवल आवाज बाहर उस जगह तक आ रही थी जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था। आयोजक के मुताबिक, इस गलतफहमी के कारण ही ऐसा प्रतीत हो रहा है।

संस्थानों को मजबूत करने पर दिया था जोर

यह विवाद उस वक्त सामने आया जब सतीश महाना शनिवार को संतपूरन दास नगर स्थित एसवीएम इंटर कॉलेज के 'आस्था सभागार' में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 46वें प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। अपने संबोधन के दौरान महाना ने देश के विकास में संस्थानों की भूमिका पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था, 'हमारे देश के संस्थान मजबूत होने चाहिए। क्योंकि संस्थान मजबूत रहेंगे तो देश मजबूत रहेगा। शिक्षा संस्थान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं'। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों से स्वप्रेरणा के साथ आगे बढ़ने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की थी।

लेकिन अब इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम के बाद उनका यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा और राजनीतिक विवाद का मुख्य विषय बन गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com