-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Assembly Monsoon Session Vande Mataram Opposition Strategy
UP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
- Written By: अमन उपाध्याय
Vande Mataram in UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के साथ इतिहास रचा जाएगा, वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा।

UP विधानसभा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसके काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। एक ओर जहां सत्ता पक्ष ने जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की है, वहीं विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की पूरी तैयारी कर ली है।
पहली बार होगा पूरे वंदे मातरम् का गायन
इस बार का सत्र संसदीय इतिहास में एक नए अध्याय के साथ शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अनुसार, भारत सरकार की अधिसूचना के अनुरूप सदन की कार्यवाही की शुरुआत पहली बार पूरे ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ की जाएगी। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक पल बताते हुए सभी सदस्यों से लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने और सदन में शालीनता बनाए रखने का आग्रह किया है।
विपक्ष के तरकश में मुद्दों के तीर
सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक होने की संभावना है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने स्पष्ट किया है कि विपक्ष राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, प्रदेश में बिजली संकट, किसानों को खाद की किल्लत और बढ़ती बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
UP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर
महावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी
केस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
वहीं, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने सरकार पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। विपक्ष ने महिलाओं के खिलाफ अपराध, महंगाई और शिक्षा जैसे विषयों पर चर्चा के लिए सत्र की अवधि बढ़ाने की भी मांग की है।
विधेयक पेश करेगी सरकार
चार दिवसीय इस सत्र के 6 अगस्त तक चलने की संभावना है। इस दौरान सरकार पिछले सत्र के बाद जारी किए गए नौ अध्यादेशों के स्थान पर विधेयक पेश करेगी। इसके साथ ही सदन के पटल पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के प्रतिवेदन रखे जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट भी इसी सत्र में पेश की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:- केस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
पहले दिन शोक प्रस्ताव
सत्र के पहले दिन आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलमबदी के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। इसके अलावा, प्रशासनिक फेरबदल के तहत भाजपा विधायक केतकी सिंह को विधानसभा के अधिष्ठाता मंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने मंत्री बने मनोज कुमार पांडेय का स्थान लिया है।
Up assembly monsoon session vande mataram opposition strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
Aug 03, 2026 | 09:01 AMमुरैना में सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर
Aug 03, 2026 | 08:56 AMपप्पू यादव के घर हंगामा: चप्पल फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा का दावा- हमारे पास कोई हथियार नहीं था
Aug 03, 2026 | 08:55 AMUP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर
Aug 03, 2026 | 08:50 AMPresident Murmu Odisha Visit: आज से राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय ओडिशा दौरा, विश्वविद्यालय का करेंगी उद्घाटन
Aug 03, 2026 | 08:47 AMतस्लीमा नसरीन ने की शेख हसीना की वतन वापसी की वकालत, बोलीं अवामी लीग पर बैन हटाए सरकार
Aug 03, 2026 | 08:33 AMवर्धा में गैस कटर से ATM काटकर ₹12.22 लाख की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Aug 03, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












