- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Two Hours Break For Namaaz Darbhanga Mayor Reply To Sambhals Co Bachaul Said Ghazwa E Hind Mentality
‘नमाज के लिए होली पर दो घंटे का ब्रेक’, संभल के सीओ को दरभंगा की मेयर का जवाब! बचौल बोले- गजवा-ए-हिंद की मानसिकता
- Written By: अभिषेक सिंह
Holi Ramadan Controversy: को होली मनाए जाने को लेकर देशभर में अलग-अलग नेताओं के बयानों पर हंगामा अभी थमा भी नहीं था कि दरभंगा की मेयर अंजुम आरा भी इस विवाद में कूद पड़ीं।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
दरभंगा: होली और रमजान को लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक बवाल मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि ‘रंगों का त्योहार साल में केवल एक बार आता है, जबकि जुम्मा की नमाज साल में 52 बार आती है, और इसलिए मैं अपने मुस्लिम भाइयों को सलाह देता हूं, जो सोचते हैं कि जुम्मा की नमाज के लिए जाते समय रंगों में सना हुआ होना अपवित्र होगा, उन्हें सड़कों पर होली का जश्न खत्म होने तक घर के अंदर ही रहना चाहिए।’ अब होली-रमजान विवाद पर बिहार के दरभंगा की मेयर का बयान आया है। जिसे संभल के सीओ के बयान का जवाब माना जा रहा है।
शुक्रवार को होली मनाए जाने को लेकर देशभर में अलग-अलग नेताओं के बयानों पर हंगामा अभी थमा भी नहीं था कि दरभंगा की मेयर अंजुम आरा भी इस विवाद में कूद पड़ीं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में जुमे की नमाज का समय नहीं बदला जा सकता। ऐसे में जुमे की नमाज के मद्देनजर दरभंगा में होली खेलने पर दो घंटे का ब्रेक लगाया जाना चाहिए।
क्या बोलीं दरभंगा की मेयर?
मेयर अंजुम आरा ने कहा कि समाज में चंद असामाजिक तत्व हैं, जो माहौल खराब करते हैं। ऐसे में जब दोपहर 12:30 से 2 बजे तक नमाज का समय होता है, तो होली के दिन थोड़ा ब्रेक होना चाहिए। इस दौरान होली खेलने वाले लोगों को मस्जिद से दो घंटे की दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
आपमें इंसानियत जिंदा नहीं…तेजस्वी यादव का CM सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, बोले- सरकार बना रही बेवकूफ
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
दरभंगा मेयर अंजुम आरा की मांग- होली पर दो घंटे का लगे ब्रेक… जुमे की नमाज के लिए की ये मांग#Holi2025 #darbhangamayor#Bihar pic.twitter.com/NlyIy9UiNb — Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) March 12, 2025
मेयर अंजुम आरा ने जिला शांति समिति की बैठक से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने यही बात जिला प्रशासन के सामने भी रखी है। अब देखना यह है कि मेयर की बातों को जिला प्रशासन किस तरह से लेता है, लेकिन मेयर के बयान को लेकर दरभंगा में राजनीति गरमाने वाली है।
जेडीयू नेता का बीजेपी से उलट बयान
आपको बता दें कि मेयर बनने के बाद अंजुम आरा अपने पति के साथ साल 2023 में पटना में जेडीयू में शामिल हो गई हैं। एक तरफ जहां बीजेपी नेता जुमे की नमाज और होली एक साथ पड़ने को लेकर लगातार अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, वहीं उनकी सरकार में भागीदार जेडीयू मेयर बीजेपी के ठीक उलट कह रही हैं।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वो मेयर आतंकी मानसिकता वाली: बचौल
मेयर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा, ‘होली पर कोई रोक नहीं लगेगी। वो मेयर आतंकी मानसिकता वाली महिला है। वो मेयर गजवा-ए-हिंद मानसिकता वाली महिला है। हम उनके परिवार को जानते हैं। वो होली कैसे रोकेगी। होली नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी। होली का कार्यक्रम 1 मिनट के लिए भी नहीं रुकेगा।’
Two hours break for namaaz darbhanga mayor reply to sambhals co bachaul said ghazwa e hind mentality
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














