- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Troubles Of Sp Mp Ziaur Rahman Barq In Sambhal Violence Case Sit Interrogate Today Suspense Continues
संभल हिंसा केस में घिरे सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की बढ़ीं मुश्किलें, आज SIT करेगी पूछताछ, सस्पेंस बरकरार
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
संभल हिंसा मामला धीरे-धीरे गंभीर रूप लेता जा रहा है और इसमें समाजवादी पार्टी के सांसद की कथित भूमिका जांच एजेंसियों के निशाने पर है। SIT की आज की पूछताछ से यह साफ हो सकता है कि जियाउर्रहमान बर्क की भूमिका क्या थी।

सांसद जियाउर्रहमान बर्क, फोटो - मीडिया गैलरी
संभल : उत्तर प्रदेश के संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मामले में नामजद अभियुक्त बनाए गए बर्क से आज विशेष जांच टीम (SIT) पूछताछ करेगी। SIT की टीम ने हाल ही में सांसद बर्क को उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर नोटिस थमाया था, जिसके बाद अब उनसे औपचारिक रूप से पूछताछ की जा रही है।
SIT की पूछताछ का आधार बना है 23 मार्च को गिरफ्तार किए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य जफर अली का बयान, जिसमें उसने स्वीकार किया कि 24 नवंबर की हिंसा में सपा सांसद बर्क की संलिप्तता रही है। पुलिस की केस डायरी में भी बर्क और जफर अली की हिंसा की साजिश में भूमिका दर्ज की गई है।
घर की नपाई और निर्माण विवाद
सांसद बर्क सिर्फ हिंसा के मामले में ही नहीं, बल्कि उनके मकान के निर्माण को लेकर भी प्रशासनिक कार्रवाई की जद में हैं। जांच टीम ने हाल ही में उनके मकान की नपाई पूरी की। इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बर्क के मकान के निर्माण को लेकर पहले भी कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
केरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
क्या आप भारत से हैं? नहीं हैं तो मेरे देश से दफा हो जाओ… जानिए इस वायरल वीडियो का सच
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
इस मामले में एसडीएम के निर्देश पर एक जांच कमेटी बनाई गई थी, जिसे 22 मार्च तक रिपोर्ट सौंपनी थी। हालांकि, समय पर रिपोर्ट नहीं देने पर अब 5 अप्रैल को मामले की सुनवाई निर्धारित की गई है। इसके पहले फरवरी में सांसद द्वारा जवाब दाखिल करने में देरी होने पर प्रशासन ने उन पर 500 रुपये का पेनाल्टी भी लगाया था। यह जुर्माना एसडीएम वंदना मिश्रा द्वारा लगाया गया था।
क्या है 41(ए) नोटिस?
संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया था कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क को सीआरपीसी की धारा 41(ए) के तहत नोटिस भेजा जाएगा। इस नोटिस का उद्देश्य उनसे यह पूछना है कि हिंसा से पहले और बाद में उन्होंने किन-किन लोगों से क्या बातचीत की थी। यह प्रक्रिया जांच को आगे बढ़ाने और उनकी भूमिका को स्पष्ट करने में सहायक होगी।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस मामले में बर्क के सहआरोपी और जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर मुरादाबाद जेल भेज चुकी है। अब जांच एजेंसियों का फोकस बर्क पर है, क्योंकि वह एक निर्वाचित सांसद हैं और उन पर लगे आरोप न सिर्फ गंभीर हैं बल्कि राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
Troubles of sp mp ziaur rahman barq in sambhal violence case sit interrogate today suspense continues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













